Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Feb-2026

धार में तहसीलदार 9 थानों की पुलिस पर पत्थराव मध्य प्रदेश के धार जिले में चूना पत्थर खदान में सर्वे के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। तहसीलदार और पुलिस की गाड़ी पर जमकर पथराव किया। पत्थरबाजी में पुलिस और प्रशासन के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मामला कुक्षी थाना क्षेत्र के खेड़ली गांव का है।पत्थरबाजी के वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें भीड़ तहसीलदार की गाड़ी को पलटने की कोशिश करती दिख रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चूना खदान और सीमेंट फैक्ट्री खुलने से उनकी जमीन बंजर हो जाएगी। विस्थापन का खतरा बढ़ जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रस्तावित चूना फैक्ट्री और खनन को लेकर ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। प्रशासन की टीम ड्रिलिंग और सर्वे कार्य के लिए गांव पहुंची थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत 9 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था। 8वीं तक टेट्रा पैक दूध फ्री...15000 शिक्षकों की भर्ती होगी मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को डॉ. मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 का ये बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। देवड़ा ने करीब 1 घंटे 30 मिनट का बजट भाषण दिया।उन्होंने कहा- ये बजट GYANII के स्वरूप में है। इसमें गरीब युवा अन्नदाता (किसान) नारी इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियलाइजेशन पर फोकस है। इनके लिए 3 लाख करोड़ रुपए यानी कुल बजट के बड़े हिस्से का प्रावधान किया गया है। मेधावी छात्र पुरस्कार साइकिल प्रदाय योजना चलती रहेगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया है कि प्रदेश में आदिम जाति कल्याण विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाएं अगले पांच वर्षों तक निरंतर संचालित की जाएंगी। इसके लिए कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी देने के साथ वर्ष 2030-31 तक साइकिल प्रदाय मेधावी छात्र पुरस्कार और छात्रावासों के लिए एक्सीलेंस पुरस्कार योजना को जारी रखने का फैसला लिया गया है। दतिया पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष उपमुख्यमंत्री और मंत्री दतिया में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को दतिया पहुंचे। तीनों नेता अल्प प्रवास पर दतिया एयरपोर्ट आए जहां पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा और अन्य भाजपा नेताओं ने अगवानी की। कुछ देर रुकने के बाद तीनों नेता हेलीकॉप्टर से डबरा के लिए रवाना हो गए। डबरा स्थित नवग्रह मंदिर पहुंच कर तीनों नेताओं ने मंदिर दर्शन किए और आयोजित राम कथा सुनी। शादी में डांस करते-करते आया हार्ट अटैक खरगोन में मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हे के मामा को हार्ट अटैक आ गया। वे नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़े। परिजन ने इसे उनका डांस स्टेप ही समझा। कुछ देर तक जब वे नहीं उठे तो रिश्तेदार उनकी तरफ बढ़े।उन्हें निढाल देखकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। मामला खरगोन के ओझरा गांव का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बड़वानी में पिपलुद गांव के रहने वाले घनश्याम यादव (40) अपने भांजे की शादी में ओझरा आए थे। मंगलवार रात को मेहंदी की रस्म थी। इस दौरान घनश्याम अपनी पत्नी के साथ नाच रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी जश्न में शामिल थे। भोपाल में MBBS की छात्रा मौत पर आलीराजपुर में प्रदर्शन भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा रोशनी कनेश की संदिग्ध मौत को लेकर आलीराजपुर में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। बुधवार को आदिवासी संगठनों और छात्राओं ने बस स्टैंड चौराहे पर प्रदर्शन कर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने रोशनी की मौत को संदिग्ध बताते हुए साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विशेष रूप से उस प्राइवेट हॉस्टल की जांच की मांग की जा रही है जहां रोशनी रहती थी।संगठनों का आरोप है कि हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए गए हैं इसलिए सीसीटीवी की हार्ड डिस्क को जब्त कर उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जानी चाहिए। सिंध नदी के नए ब्रिज का 21 को उद्घाटन दतिया जिले के सेवढ़ा कस्बे को 21 फरवरी को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दिन सिंध नदी पर बने नए ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर बुधवार दोपहर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने सेवढ़ा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।