पहले बोलेरो से टकराया फिर घर में जा घुसा ट्रक शिवाजी जयंती पर निकली हिंदू गर्जना रैली एमआरपी से अधिक वसूली करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-कलेक्टर अधिवक्ता संघ ने की दोषियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा कानून की मांग देवगढ़ और चिमटीपुर होंगे प्लास्टिक मुक्त कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनी मार्ग पर सिहोरामाल में रविवार देर रात घाट परासिया के अंधे मोड़ पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं टकराने के बाद ट्रक एक मकान में जा घुसा। हालांंकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर शहर में जिला बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हिंदू गर्जना रैली निकाली गई। रैली दादा धुनि वाले मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पोला ग्राउंड पहुंची। रास्ते भर युवाओ ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। पोला ग्राउंड में आयोजित धर्मसभा को टी राजा सिंह ने संबोधित करते हुए धर्मांतरण के मुद्दे पर चिंता जताई और हिंदू एकता का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश देते हुए 20 फरवरी की अंतिम ग्रेडिंग से पहले प्रकरण निपटाने को कहा ओर एमआरपी से अधिक वसूली की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए नापतौल विभाग को नियमित निरीक्षण और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा ने शिवपुरी में हुई अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंच कर शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।संघ ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की साथ ही अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक आयोजित हुई।बैठक में पर्यटन ग्राम देवगढ़ और चिमटीपुर को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया।दोनों गांवों में प्लास्टिक सामग्री के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा और बाहर जांच नाका स्थापित किया जाएगा।बैठक में जिले के 12 गांवों में निर्माणाधीन 100 से अधिक होम स्टे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।साथ ही कुकड़ीखापा वॉटर फॉल के विकास का प्रस्ताव मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को भेजा गया है। ट्रांसफॉर्मरों के आसपास से हटाया अतिक्रमण नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।विशेष अभियान के तहत विभिन्न बाजार और प्रमुख स्थानों पर ट्रांसफॉर्मरों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।पालिका मार्केट बुधवारी बाजार इतवारी बाजार गल्ला मार्केट सहित कई क्षेत्रों में टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की। डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद महाशिवरात्रि के अवसर पर पतालेश्वर चौड़ा बाबा मंदिर के पास उत्सव के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद करीब 20 से 25 लोगों ने एक पक्ष पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने पत्थरबाजी की वाहन में तोड़फोड़ की और धारदार हथियारों से मारपीट की। जिन्हें उपचार के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीण अंचल में सेवा का शिविर 215 मरीजों की हुई जांच छिंदवाड़ा के जमुनिया जेठू स्थित संकल्प इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए लगभग 215 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां और शुगर जांच की सुविधा भी प्रदान की गई।