ट्रेंडिंग
सीहोर जिला अस्पताल में उस वक्त हंगामा मच गया जब पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए अस्पताल गेट पर धरना दे दिया। मामला श्यामपुर तहसील के एक पत्रकार की पत्नी से जुड़ा है जिन्हें डिलीवरी के बाद नवजात की हालत बिगड़ने पर रात 3 बजे जिला अस्पताल लाया गया। आरोप है कि ड्यूटी स्टाफ नर्स ने अभद्र व्यवहार किया और महिला को खींचते हुए अंदर ले गई जिससे टांके टूट गए और हालत बिगड़ गई। बाद में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। शिकायत करने पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्रता का आरोप लगा। आक्रोशित पत्रकार धरने पर बैठ गए जिसे CMHO के कार्रवाई आश्वासन के बाद समाप्त किया गया।