Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-Feb-2026

विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में आयोजित चार दिवसीय नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर गेम्स कार्निवाल 2026 के तीसरे दिन सेना हिमाचल व उत्तराखंड का दबदबा रहा। देश के विभिन्न राज्यों आर्मी आईटीबीपी तथा अन्य संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने आज कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया स्लालॉम पुरुष वर्ग में सेना के मयंक पंवार देबेन्द्र गुरुंग व आशिफ अज़ीज जरगर तथा महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर तनुजा ठाकुर व प्रोमिला ठाकुर ने स्वर्ण रजत और कांस्य पदक हासिल किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने शनिवार को देहरादून में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार की जमकर तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री धामी को भविष्य में भी देवभूमि को विकास के पथ पर आगे ले जाने की शुभकामनाएं दी हैं। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि वो आज देवभूमि उत्तराखंड में आए हुए हैं यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी ताकत के साथ दिन रात प्रदेश वासियों की सेवा में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कनेक्टिविटी शिक्षा स्वास्थ्य सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। इससे साफ है कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शानदार काम कर रही है। कांग्रेस कानून व्यवस्थ महिला अपराध बेरोजगारी महंगाई पलायन समेत तमाम मुद्दों को लेकर राज भवन कूच के लिए तो निकले लेकिन हाथीबड़कला में उन्हें भारी पुलिस बल का भी सामना करना पड़ा। हालांकि हजारों की संख्या में आए कांग्रेसपुलिस बल लिए भी चुनौती जरूर बने जिसके चलते कांग्रेसी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस ने कहा ये जनसैलाब 2027 में परिवर्तन करके दिखाएगा l उत्तराखंड की खूबसूरत विंटर डेस्टिनेशन औली की बर्फीली वादियों में पिछले 4 दिनों से चले आ रहे विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स शीतकालीन कुंभ का आज समापन हुआ l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल मोमेंटो और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया l समापन समारोह में उत्तराखंड के लोक गायक किशन महिपाल की लोक धुनों पर स्की एथलीटों के साथ साथ GMVN के अधिकारियों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया l किशन महिपाल के सुपर हिट गीत संगीत हम छा तेरा लाल जिया कोरी कोरी फ्यूलाडीया आदि गीतों से समा बांधे रखा l नेशनल विंटर गेम्स औली में सबसे ज्यादा 17 पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश की टीम चैंपियन बनीं l मेजबान उत्तराखंड भी 1 गोल्ड ओर 2 कांस्य पदक जीत सकी l प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध बिगड़ती कानून व्यवस्था और भर्ती घोटाले समेत अन्य मुद्दों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस आज राजभवन घेराव कर रही है। इस प्रदर्शन से पहले कांग्रेस द्वारा शहर में लगाए गए बैनर और पोस्टरों को नगर निगम की टीम ने हटवा दिया। इसके बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के सवालों से डर रही है इसलिए प्रशासन के जरिए उनके बैनर और पोस्टर हटवाए गए। उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष कार्यक्रम करता है तो प्रशासन मौन रहता है लेकिन जैसे ही विपक्ष अपनी बात रखता है पूरी मशीनरी सक्रिय हो जाती है जो लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। बतौर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि नियमों के तहत नगर निगम द्वारा पोस्टर हटाए गए हैं कांग्रेस ने न तो नगर निगम से पोस्टर लगाने की स्वीकृति ली थी और ना ही शुल्क राशि जमा कराया गया था आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा भाजपा पर सवाल खड़ा करना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी 23 मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड के किसी स्थान पर एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारा फिलहाल कोई विषय नहीं हैउन्होंने कहा कि चुनाव में अभी लगभग एक वर्ष का समय है और सभी विधायकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त रणनीति के तहत चुनाव लड़ेगी और अधिकतर सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार तीसरी बार रिपीट होगी और पार्टी हैट्रिक बनाएगी। मिजोरम सरकार के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने उत्तराखण्ड से संबद्ध ULMMC द्वारा मिजोरम राज्य में पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (PDNA) अभ्यास संचालित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार ULMMC द्वारा नामित सात विशेषज्ञों को इस महत्वपूर्ण अभ्यास के संचालन की अनुमति दी गई है। पत्र में कहा गया है कि विशेषज्ञों के लिए कुल 5.25 लाख रुपये मानदेय स्वीकृत किया गया है जबकि ULMMC के संस्थागत शुल्क के रूप में 5.00 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार पूरे अभ्यास पर कुल 10.25 लाख रुपये का व्यय प्रस्तावित है। साथ ही नामित विशेषज्ञों की यात्रा आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित खर्च मिजोरम का आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग वहन करेगा। यह स्वीकृति विभागीय मंत्री की 5 फरवरी 2026 की अनुमति के आधार पर जारी की गई है।