अंतर्राष्ट्रीय
विधानसभा के तीसरे दिन कर्ज पर जमकर गदर मचा! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने खाली गुल्लक और तख्तियां लेकर सरकार की आर्थिक नीतियों की धज्जियां उड़ा दीं। सिंघार ने दहाड़ते हुए कहा 5 लाख करोड़ के कर्ज ने प्रदेश की कमर तोड़ दी है। सरकार जनता के खून-पसीने की कमाई से ऐश कर रही है। उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण को झूठ का पुलिंदा बताते हुए श्वेत पत्र की मांग की और तंज कसा कि सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है जबकि गरीब की गुल्लक खाली है! #mpnews #mpcongress #mpbudget #umangsinghar