Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Feb-2026

यूट्यूब डेढ़ घंटे ठप यूजर्स परेशान दुनियाभर में दुनिया के सबसे पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube की सर्विस अचानक ठप हो गई। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक सुबह करीब 6:20 से 8 बजे तक लाखों यूजर्स को दिक्कत हुई। मोबाइल एप खोलने पर “Something Went Wrong” मैसेज दिख रहा था। अमेरिका में करीब 2.83 लाख और भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। हालांकि कुछ समय बाद सर्विस धीरे-धीरे बहाल हो गई। 2️⃣ सुंदर पिचाई की PM मोदी से मुलाकात सुंदर पिचाई ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पिचाई AI समिट में शामिल होने भारत आए हैं और 20 फरवरी को की-नोट एड्रेस देंगे। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि 2030 तक भारत का IT सेक्टर 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। पिचाई ने भारत लौटने पर खुशी भी जताई। 3️⃣ शेयर बाजार में गिरावट IT शेयर्स टूटे 18 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 83250 पर और निफ्टी करीब 50 अंक गिरकर 25650 पर कारोबार करता दिखा। IT और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली रही। Infosys TCS HCLTech और Tech Mahindra के शेयरों में करीब 2% तक गिरावट देखी गई। 4️⃣ गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर नोएडा की Galgotias University को AI समिट के एक्सपो एरिया से बाहर कर दिया गया। विवाद तब शुरू हुआ जब यूनिवर्सिटी ने एक चीनी रोबोटिक डॉग को अपनी खोज बताया। वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने सफाई दी कि रोबोट उन्होंने विकसित नहीं किया था। 5️⃣ AI समिट में अव्यवस्था डेलीगेट्स परेशान दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट के पहले दिन भारी अव्यवस्था देखने को मिली। लंबी कतारों सुरक्षा जांच और भीड़ के कारण विदेशी डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा कुछ का सामान चोरी होने की शिकायत भी आई। मामले पर IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माफी मांगी।