1. भारत पर अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ आज से खत्म भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (ITA) का फ्रेमवर्क जारी किया गया है। इसके तहत भारतीय सामान पर अमेरिका का टैक्स 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है। रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैक्स भी हटा लिया गया है। इस समझौते से भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी बाजार में बड़ी पहुंच मिलने की उम्मीद है। 2. भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा इस व्यापार फ्रेमवर्क के तहत भारत ने अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के उत्पाद खरीदने पर सहमति जताई है। कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा कि इससे MSME किसान मछुआरे महिलाओं और युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा और लाखों रोजगार पैदा हो सकते हैं। 3. देशभर में आज एप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की हड़ताल शनिवार को देशभर में ओला उबर रैपिडो और पोर्टर जैसी सेवाओं से जुड़े गिग वर्कर्स हड़ताल पर हैं। ड्राइवर घटती कमाई बढ़ते शोषण और न्यूनतम बेस फेयर तय न किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनियनों ने बाइक टैक्सी सेवाओं को अवैध बताते हुए रोक लगाने की मांग की है। 4. NSE के बोर्ड ने IPO के लिए दी मंजूरी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बोर्ड ने IPO लाने को मंजूरी दे दी है। यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा जिसमें मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी और लिस्टिंग प्रक्रिया के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। 5. लोन रिकवरी एजेंट अब ग्राहकों को परेशान नहीं कर सकेंगे RBI लोन रिकवरी एजेंटों की मनमानी रोकने और बैंकों की मिस-सेलिंग पर लगाम लगाने के लिए सख्त गाइडलाइंस लाने जा रहा है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि तीन नए ड्राफ्ट रेगुलेशन जारी किए जाएंगे। डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को ₹25000 तक मुआवजा देने का भी प्रावधान होगा।