सोना-सिल्वर क्रैश... उधर शेयर बाजार में भी मचा कोहराम भारत में बनेंगी 100 नई रिलायंस शेयर बाजार में आज यानी 5 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 83300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है ये 25600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ऑटो मेटल और फार्मा शेयर्स में बिकवाली है। वहीं IT और FMCG शेयर्स में तेजी दिखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 गिरकर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 50 शेयरों में से 37 शेयर नीचे हैं। चांदी आज ₹28 हजार सस्ती हुई गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज 5 फरवरी को गिरावट है। वायदा बाजार (MCX) में चांदी के दाम में करीब 28 हजार रुपए (11%) की गिरावट है। 1 किलो चांदी का भाव 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गया है। सोने का दाम भी करीब 3 हजार रुपए (2%) गिर गया है। 10 ग्राम सोना 1.50 लाख रुपए पर है। इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपए कम हुई थी। वहीं सोने की कीमत में 26 हजार रुपए कम हुई थी। सर्राफा बाजार के दाम दोपहर 12 बजे जारी की जाएंगे। सहकारी कैब टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी आज लॉन्च देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी आज लॉन्च की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में इसकी शुरुआत करेंगे। इस नई सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और वे खुद इस प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार या मालिक होंगे। इंडिगो के खिलाफ CCI ने दिए जांच के आदेश कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के खिलाफ अनफेयर बिजनेस प्रैक्टिस यानी अनुचित व्यापारिक गतिविधियों को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई दिसंबर में इंडिगो द्वारा हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करने और उसके बाद पैदा हुए ऑपरेशनल संकट को देखते हुए की गई है। आयोग का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द करने से बाजार में उड़ानों की कमी हुई जिससे यात्रियों को परेशानी हुई और प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन हुआ। भारत में बनेंगी 100 नई रिलायंस रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैक रॉक के CEO लैरी फिंक के बीच आज यानी 4 फरवरी को खास बातचीत हुई। इस दौरान मुकेश अंबानी ने भारतीय अर्थव्यवस्था और नई टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ा भरोसा जताया। अंबानी ने कहा कि भारत टेक्नोलॉजी को दुनिया के किसी भी दूसरे देश से बेहतर तरीके से अपनाता है इसलिए हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से डरने की जरूरत नहीं है। वहीं लैरी फिंक ने भारत के युवाओं को अपने देश पर भरोसा करने और उसी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।मुकेश अंबानी ने भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले समय में वे देश में 100 नई रिलायंस जैसी कंपनियां बनते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का पेड़ अब फल देने लगा है। हमारी नीतियां स्थिर और टिकाऊ रही हैं जिसका फायदा अब दिख रहा है।