मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को टनकपुर - बागेश्वर रेल लाइन परियोजना पर भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा उक्त परियोजना के अंतर्गत विभिन्न वैकल्पिक मार्गों पर भी विचार किया जाए। उन्होंने कहा परियोजना के निर्माण कार्य से अधिकांश क्षेत्र एवं जनता लाभान्वित हो सके इसके लिए अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर क्षेत्र को भी जोड़ने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए मुख्यमंत्री धामी ने कहा केंद्र सरकार से टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किए जाने का आग्रह किया जाए जिससे इसके निर्माण कार्य को गति मिल सकेगी। बाईट 5 वें नम्बर की न्यूज में है देहरादून स्थित उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UTU) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science & Technology) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20 मेधावी छात्राओं को कुल 10 लाख रुपये की स्कॉलरशिप और प्रशस्ति-पत्र भेंट किए। इस सम्मान का उद्देश्य उन बेटियों के हौसलों को पंख देना है जो विज्ञान की दुनिया में अपना भविष्य संवारना चाहती हैं। सरकार और यूनिवर्सिटी की इस पहल से न केवल छात्राओं का मनोबल बढ़ा है बल्कि यह कदम डिजिटल इंडिया और सशक्त महिला के विजन को भी मजबूती प्रदान करने वाला साबित होगा। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा ने धौलास में विवादित जमीन आवंटन को लेकर कांग्रेस की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद चमोली ने आरोप लगाया कि मदनी और उनकी संस्था का ट्रैक रिकॉर्ड कट्टरपंथी गतिविधियों से भरा हुआ है फिर क्यों उन्हें देश के शीर्ष सैन्य संस्थान की सुरक्षा को खतरे में डालकर जमीन दी गई। वहीं तुष्टिकरण में अंधी कांग्रेस का स्थानीय लोगों के साथ लैंड फ्रॉड करने वालों के पक्ष में खड़ा होने को भी बेहद शर्मनाक बताया। किच्छा के पुराना अस्पताल रोड पर स्थित जिला पंचायत के अधीन पुरानी और जर्जर अस्पताल भवन लंबे समय से खाली पड़ा था। इमारत के अंदर नशे के आदी लोगों का अक्सर जमावड़ा लगा रहता था जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज तहसीलदार की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर भवन को पूरी तरह से ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तरकाशी जिले के प्रसिद्ध लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। देशभर से श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। लाखामंडल मंदिर जो पांडवकालीन माना जाता है ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस मंदिर का संबंध पांडवों से रहा है। इतिहासकारों के अनुसार पहली से आठवीं शताब्दी के बीच इसका विशेष महत्व रहा और आदि शंकराचार्य द्वारा बद्री-केदार धाम के पुनर्निर्माण काल में भी इस क्षेत्र का धार्मिक महत्व स्थापित हुआ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि लाखामंडल की महिमा केदारनाथ बद्रीनाथ और हरिद्वार की तरह ही विशेष मानी जाती है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज ऋषिकेश और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सरकार की भविष्य में शुरू होने वाली विकास योजनाओं को लेकर किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाने के लिए एक व्यापक और एकीकृत योजना पर काम किया जा रहा है। इस योजना में ऋषिकेश मुनिकीरेती तपोवन और स्वर्गाश्रम जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह योजना एडीबी द्वारा वित्त पोषित है और इसका कुल बजट लगभग 2 हजार करोड़ है। ऋषिकेश की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम है। इसके समाधान के लिए बाईपास रोड और दो रिंग रोड बनाने की योजना है