Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Feb-2026

पति से रिश्ते सुधारने के लिए कराया तंत्र-मंत्र फिर तांत्रिक के साथ ही फरार हो गई पत्नी MP के हर किसान परिवार पर ₹74420 का कर्ज तांत्रिक के साथ ही फरार हो गई पत्नी मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अचानक सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम लेकर घर से लापता हो गई. महिला के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस जांच में सामने आया कि महिला एक तांत्रिक के साथ फरार हुई थी जिसे बाद में भोपाल से बरामद कर लिया गया.पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति से लंबे समय से परेशान थी. इसी दौरान उसकी पहचान राकेश जाटव नामक युवक से हुई जो तांत्रिक क्रिया और पूजा-पाठ करवाने का काम करता था. महिला ने बताया कि घरेलू परेशानियों को लेकर राकेश द्वारा पूजा-पाठ के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकियां हो गईं. घरेलू तनाव से परेशान होकर महिला ने राकेश के साथ जाने का फैसला किया. MP के हर किसान परिवार पर ₹74420 का कर्ज देश के अन्नदाता की आर्थिक स्थिति पर संसद में पेश की गई ताजा रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के किसानों की मिली-जुली तस्वीर सामने आई है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश के प्रति कृषक परिवार पर औसत बकाया ऋण ₹74420 है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत (₹74121) के लगभग बराबर है लेकिन दक्षिण भारत और पड़ोसी राज्य राजस्थान के मुकाबले यहां के किसान कम कर्जदार हैं। टीएमसी सांसद कालिपद सरेन खेरवाल के सवाल के जवाब में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। NH-719 को संत समाज ने कहा खूनी हाईवे भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर हो रहे हादसों को लेकर जब एमपी सरकार के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना से सवाल किया तो वे भड़क गए। इतना ही नहीं मंत्री कंसाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़ दी और बिना जवाब दिए चले गए।दरअसल केंद्र सरकार के बजट में इस बार भी इस ग्वालियर भिंड हाईवे को नजरअंदाज किया गया है। जिससे संत समाज और आस-पास के ग्रामीणों नाराजगी है। अब संत समाज ने साफ कहा है कि ज्ञापन आश्वासन और बैठकों का दौर खत्म हो चुका है। अब आंदोलन ऐसा होगा जिसे सरकार भी नियंत्रित नहीं कर पाएगी। भोपाल में बीजेपी की जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही होल्ड एक साल पहले रविन्द्र यती भोपाल में भाजपा के शहर अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। एक साल बीतने के बाद उन्होंने मंगलवार को जिला कार्यकारिणी घोषित की। लेकिन जैसे ही टीम घोषित हुई उसके बाद नेताओं ने पार्टी में अंदरूनी तौर पर विरोध और नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। विरोध के बाद भोपाल की शहर कार्यकारिणी होल्ड कर दी गई। मऊगंज जेल में हर मुलाकात पर 4000 तक वसूली मऊगंज उपजेल में कैदियों से अवैध वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है। जेल से छूटने के बाद एक कैदी ने अवैध वसूली का वीडियो कलेक्टर जेल अधीक्षक को सौंपा है। मंगलवार रात जेल अधीक्षक ने प्रकाश सिंह बघेल नाम के एक प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान उसका मुख्यालय अनूपपुर जिला जेल रहेगा।