Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Feb-2026

एक तरफ राजपाल यादव जेल में बंद हैं तो दूसरी तरफ उनके घर मेें शहनाई बजने वाली है. एक्टर की भतीजी शादी के बंधन में बंधने जा रही है. परिवार चाहता है कि एक्टर घर की खुशियों का हिस्सा बने फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले एक्टर राजपाल यादव इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं. राजपाल जेल में बंद हैं. 10 साल पुराने चेक बाउंस केस ने उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है. उनपर करोड़ों का कर्ज है जिसे समय पर ना लौटाने की वजह से उन्हें तिहाड़ में सरेंडर करना पड़ा. हर कोई बस यही चाहता है कि राजपाल यादव जल्द से जल्द बाहर आ जाएं. राजपाल यादव और उनके पूरे परिवार के लिए ये वक्त काफी मुश्किल है. एक तरफ एक्टर जेल में बंद हैं तो दूसरी तरफ उनके घर में शादी का फंक्शन शुरू होने वाला है. राजपाल की भतीजी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. परिवार भी यही चाहता है कि एक्टर घर की शुखियों में शामिल हों.