Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Feb-2026

MP में डी-मार्ट के विरोध में बंद 1.32 करोड़ लोगों को बिना दिक्कत मिलेगा राशन डी-मार्ट के विरोध में आज विदिशा बंद विदिशा में प्रस्तावित डी-मार्ट के विरोध में आज शहर पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों के आह्वान पर सभी प्रमुख बाजार और दुकानें बंद रहीं जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह से ही दूध चाय नाश्ते और दैनिक उपयोग की छोटी दुकानें भी नहीं खुलीं। इसके चलते आम लोगों को सुबह की चाय और दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।व्यापारी संगठनों का कहना है कि 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में डी-मार्ट जैसी बड़ी रिटेल चेन खुलने से स्थानीय व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनका मानना है कि इससे छोटे व्यापारियों की आजीविका पर संकट आ सकता है। 1.32 करोड़ लोगों को बिना दिक्कत मिलेगा राशन प्रदेश के 1 करोड़ 32 लाख लोगों को अब बिना किसी दिक्कत के राशन मिलेगा। पिछले 5 दिन से 28 हजार से ज्यादा राशन दुकानों की बायोमेट्रिक (PoS) मशीनें सर्वर डाउन होने से नहीं चली थी। इस कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा था। गुरुवार को तकनीकी समस्या दूर की गई। अफसरों का कहना है कि शुक्रवार से नियमित रूप से राशन का वितरण किया जाएगा। मासूम पर सांड का हमला सिर में आए 25 टांके ग्वालियर में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। गली मोहल्ला में घूमने वाले आवारा सांड ने एक छह साल के मासूम पर उस समय हमला किया जब वह कोचिंग से लौट रहा था। सांड ने बच्चे को देखते ही हमला कर दिया। बच्चे ने भागने का प्रयास किया तो एक कार के सामने सांड ने फिर उसे घेर लिया और सींग मारे। इतना ही नहीं जमीन पर पटकर कर सींगों से रौंदता रहा और मासूम चीखता रहा। मासूस के साथ उसकी बहन भी थी जो भाग कर गई और मदद लेकर आई। लोगों ने सांड को भगाया तो मासूम की जान बची। पर सांड के सींग से उसका सिर फट गया। मासूम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे सिर में 25 टांके आए हैं। एमपी में खत्म हो रहा सर्दी का असर पहाड़ों में भले ही बर्फबारी हो रही हो लेकिन मध्य प्रदेश में सर्दी का असर खत्म होने लगा है। 15 से ज्यादा शहरों में दिन का टेम्पेरेचर 30 डिग्री पार पहुंच चुका है तो रात में 10 डिग्री से ज्यादा है। अगले 2 दिन तक हल्की ठंड जरूर रहेगी लेकिन फिर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी।IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो विस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं। पहाड़ों में इनका असर देखने को मिलेगा लेकिन एमपी में कम रहेगा। तालाब में गिरी कार...3 बारातियों की मौत विदिशा में गुरुवार देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी। टवेरा कार में कुल 10 लोग सवार थे। गाड़ी तेज रफ्तार में थी। अंधेरा होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। कार सड़क से सीधे 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी।