Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Feb-2026

1. राम चरण–उपासना ने जुड़वां बच्चों के नामों का किया ऐलान साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों—एक बेटे और एक बेटी—के माता-पिता बने। हैदराबाद स्थित घर पर आयोजित नामकरण समारोह में कपल ने बच्चों के नामों की घोषणा की। बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा गया है। कपल ने कहा—ये नाम सिर्फ पहचान नहीं प्रेम और आशीर्वाद की कामना हैं। 2. राजपाल यादव की मदद को आगे आए ASP अनुज चौधरी कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी और आर्थिक मुश्किलों से गुजर रहे हैं। उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। ऐसे में यूपी पुलिस के ASP अनुज चौधरी ने मानवीय पहल करते हुए अपनी सैलरी से 51 हजार रुपये की मदद दी। उन्होंने कहा—“वक्त किसी का भी खराब हो सकता है।” सोशल मीडिया पर इस कदम की जमकर सराहना हो रही है। 3. जी खान का स्टेज पर बयान सोनम बाजवा को लेकर बदला अंदाज़ पंजाबी सिंगर जी खान अपने लाइव शोज़ में अक्सर एक्ट्रेस सोनम बाजवा का ज़िक्र करते रहे हैं। लेकिन हाल ही में CT यूनिवर्सिटी के शो में जब फैंस ने “सोनम-सोनम” के नारे लगाए तो सिंगर ने मुस्कुराते हुए कहा—“वो टाइम बीत गया।” उनका ये रिएक्शन अब चर्चा में है। 4. मृणाल ठाकुर ने धनुष संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने साउथ स्टार धनुष के साथ शादी की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा—“अफवाहें खबर नहीं होतीं… कई बार तो मुझे प्रेग्नेंट तक बता दिया जाता है… सोशल मीडिया पर सब सच नहीं होता।” मृणाल ने माना कि पहले ऐसी बातों से फर्क पड़ता था लेकिन अब नहीं। 5. आदित्य पंचोली की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आदित्य पंचोली ने 2019 की रेप FIR रद्द करने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनके वकील प्रशांत पाटिल ने FIR खारिज करने की दलील दोहराई। कोर्ट ने शिकायतकर्ता अभिनेत्री को 24 फरवरी को पेश होने का नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई अब तय तारीख पर होगी।