Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Feb-2026

एपस्टीन फाइल विवाद में एमपी में पहली FIR मध्य प्रदेश में एपस्टीन फाइल विवाद से जुड़ा पहला मामला दर्ज किया गया है। जबलपुर नगर निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शैलेंद्र सिंह कौरव की शिकायत पर ओमती थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR हुई। आरोप है कि इंडियन यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से ‘X’ पर एआई जनरेटेड तस्वीरें पोस्ट की गईं जिनमें फर्जी यूनिपोल पोस्टर दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट फैलाया गया। पुलिस ने धारा 197-ए बीएनएस के तहत जांच शुरू की है। बजट सत्र के पहले तीन मंत्री बर्खास्त किए जाएं: जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र मध्य प्रदेश में बजट सत्र से पहले सियासत तेज हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर तीन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। उन्होंने सरकार की नैतिकता और जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल के अभिभाषण से पहले कार्रवाई की बात कही। पटवारी ने अभिभाषण को “आंकड़ों का आडंबर” बताते हुए प्रदेश की आर्थिक स्थिति और बढ़ते कर्ज पर चिंता जताई तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप लगाया है। सीएम बोले;हमारी पीएचडी हमें ही समझ नहीं आती राजधानी में आयोजित नेशनल रिसर्चर मीट के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोध और राजनीति पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज शोध को इतना जटिल बना दिया गया है कि वह समाज पर हावी हो गया है। अपनी पीएचडी यात्रा साझा करते हुए सीएम ने कहा कि राजनेता और पीएचडी का मेल समाज में ‘डबल आफत’ माना जाता है क्योंकि लोग मान लेते हैं कि नेता गंभीर शोध नहीं कर सकता। धीरेंद्र शास्त्री बोले- माला के साथ भाला भी रखना होगा बागेश्वर धाम में 301 कन्या विवाह महोत्सव के दौरान गुरुवार को सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सीताराम-सीताराम करने भर से धर्म नहीं बचेगा बल्कि माला और भाला रखना होगा। हमें मठों से निकलकर धर्म की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा- 12 देशों के बाद अब अमेरिका में भी बागेश्वर धाम का सुंदरकांड मंडल बनेगा। इस साल यूरोप के 8 देशों में भी बनाएंगे। सुंदर कांड मंडल बनाने के बाद हम शस्त्र और शास्त्र का भी प्रशिक्षण देंगे। बेटियों को जूडो कराटे सिखाएंगे। इंदौर के NMIMS कॉलेज में वैलेंटाइन डे कार्यक्रम का विरोध इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित NMIMS कॉलेज में गुरुवार को बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और वैलेंटाइन डे के नाम पर कथित तौर पर अश्लील कार्यक्रम आयोजित करने का विरोध किया। सूचना पर गांधीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची कार्यक्रम बंद कराया और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि वे कार्यक्रम निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर जारी विवाद में सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश ने स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा कि फिल्में समाज को जोड़ने का माध्यम होनी चाहिए। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की बेंच ने निर्देश दिया कि नया शीर्षक स्पष्ट किए बिना रिलीज की अनुमति नहीं मिलेगी। कोर्ट ने नेटफ्लिक्स निर्देशक नीरज पांडे केंद्र सरकार और CBFC को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। मुरैना में ट्रक-बाइक हादसा तीन की मौत मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुए हादसे में सास बहू और दो साल की नातिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू