Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Feb-2026

केंद्र सरकार की श्रम नीतियों और लेबर कोड्स के विरोध में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराज़गी जताई। प्रदर्शन के दौरान वक्ता एच.पी. पटेल ने कहा कि विभागों में लंबे समय से खाली पड़े बैकलॉग पदों को शीघ्र भरा जाए और नियमित भर्तियाँ शुरू की जाएं।उन्होंने ठेका प्रथा के तहत 2 से 5 वर्ष की अल्पकालिकनियुक्तियों पर रोक लगाने और कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने की मांग की। पटेल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो ऑल इंडिया बॉडी के आह्वान पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। देश की ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर 12 फरवरी को सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक खमरिया ने द्वार क्रमांक 1 पर एक घंटे का बहिष्कार किया।यूनियन ने केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं का विरोध करते हुए इसे श्रमिक अधिकारों के संकुचन की पहल बताया।आईएनडब्ल्यूएफपदाधिकारियों ने कहा कि नए लेबर कोड से नौकरी की सुरक्षा यूनियन अधिकार और सामाजिक सुरक्षा कमजोर होती है। जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में बमनोदा बाईपास स्थित बस स्टॉप पर करीब 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया।प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले शव 12 से 24 घंटे पुराना होने की आशंका है।थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। जबलपुर हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के रिटायरल लाभ रोकने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी पर ₹10000 का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया है।अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय के अनुसार कोर्ट के आदेश के बावजूद समय पर शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।न्यायालय ने इसे गैर-जिम्मेदाराना रवैया मानते हुए कड़ा रुख अपनाया।साथ ही चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को व्यक्तिगत रूप से तलब किया जाएगा।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू