Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Feb-2026

लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल: मध्य प्रदेश में मिला-जुला असर नए श्रम कानूनों और अन्य नीतिगत मुद्दों के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल का मध्य प्रदेश में गुरुवार को मिला-जुला असर देखने को मिला। जबलपुर और इटारसी में रक्षा प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किए जबकि अधिकांश शहरों में बाजार स्कूल और सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से संचालित होते रहे। संगठनों ने चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने ड्राफ्ट सीड बिल और बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने मनरेगा की बहाली तथा अन्य श्रमिक कल्याण संबंधी प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग उठाई है। ईरानी डेरे पर आधी रात छापा: 1 करोड़ का सोना जब्त राजधानी भोपाल में पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए कथित ईरानी डेरे पर छापा मारकर करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया और 8 महिलाओं समेत 39 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शहर में चलाए गए विशेष कॉम्बिंग अभियान का हिस्सा थी जिसमें कुल 408 फरार आरोपियों को पकड़ा गया। बजट सत्र के पहले तीन मंत्री बर्खास्त किए जाएं -जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बजट सत्र से पहले तीन मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों और नैतिकता की अनदेखी हो रही है जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एमपी के 56% गांवों में बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं मध्य प्रदेश में सरकारी और निजी टेलीकॉम सेवाओं के बीच की खाई गहरी होती जा रही है। संसद में पेश सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जहां एक ओर प्रदेश के आधे से ज्यादा गांव अत्याधुनिक 5G नेटवर्क से जुड़ चुके हैं वहीं दूसरी ओर सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अभी भी आधे से ज्यादा प्रदेश में अपनी पहुंच बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। एमपी में सरकार ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप के नियम जारी किए राज्य शासन ने मध्य प्रदेश एकीकृत टाउनशिप नियम 2026 जारी कर दिए हैं। नए नियमों के तहत इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने वाले डेवलपर को नगर एवं ग्राम निवेश विभाग में पंजीयन कराना होगा और प्रस्तावित परियोजना के लिए कम से कम 80 प्रतिशत भूमि का स्वामित्व हासिल करना अनिवार्य होगा पांच लाख से अधिक आबादी वाले भोपाल इंदौर जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों में टाउनशिप प्रस्तावों पर निर्णय शासन स्तर की समिति करेगी MP में बादल छाए...दिन का टेम्पेरेचर लुढ़का: एमपी में फिर से बादल छा गए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोक्ष) और ट्रफ के असर से भोपाल इंदौर ग्वालियर समेत कई शहरों में बुधवार को बादल रहे। जिससे दिन का टेम्पेरेचर भी लुढ़क गया। मौसम विभाग की माने तो अगले 5 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। इस वजह से बारिश का अलर्ट नहीं है लेकिन बादल जरूर छाए रह सकते हैं।