1️⃣ राजपाल यादव चेक बाउंस केस बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने गुरुवार को सरेंडर किया था। आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और 9 करोड़ रुपये की रकम लौटाने में असमर्थ हैं। ऐसे में सलमान खान अजय देवगन सोनू सूद और मीका सिंह समेत कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। राजपाल यादव की पत्नी ने आर्थिक सहायता देने वालों का आभार जताया है। 2️⃣ मीका सिंह का बड़ा ऐलान सिंगर मीका सिंह ने राजपाल यादव की मदद के लिए 11 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। मीका ने सोशल मीडिया पर कहा— “सिर्फ पोस्ट मत करो मदद करो।” उन्होंने इंडस्ट्री से भी राजपाल यादव की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। 3️⃣ ‘बावर्ची’ फिल्म से जुड़ा पुराना किस्सा फिल्म ‘बावर्ची’ की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना और जया बच्चन के बीच अमिताभ बच्चन को लेकर तीखी बहस हुई थी। यह खुलासा मास्टर राजू उर्फ राजू श्रेष्ठ ने किया। उन्होंने बताया कि बहस इतनी बढ़ गई थी कि कुछ समय के लिए फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। 4️⃣ संजय कपूर की संपत्ति पर विवाद बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने सास रानी कपूर पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाया है। प्रिया कपूर ने अदालत में याचिका दायर कर आरके फैमिली ट्रस्ट के खिलाफ दायर दीवानी मुकदमे को खारिज करने की मांग की है। 5️⃣ आयुष शर्मा को मिली धमकी रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को भी धमकी मिलने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ईमेल के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की गई। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की चेतावनी दी है।