Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Feb-2026

बदमाशों की मारपीट के विरोध में बंद रहा रजेगांव पुलिस ने निकाला जुलूस बाक्साइट खदान की स्वीकृति का विरोध 12 फरवरी को उकवा में होगा चकाजाम आंदोलन प्रसव के दो सप्ताह बाद महिला की निजी अस्पताल में मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप रजेगांव में रेत माफिया के गुर्गों द्वारा युवकों से की गई मारपीट के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह से दोपहर तक गांव पूरी तरह बंद रहा और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की प्रदर्शनकारियों की मांग पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का गांव में जुलूस निकाला। दोपहर बाद पुलिस ने राही खोबरागढ़े मुकुंद मार्को और मोहम्मद शाहिर का जुलूस निकालकर गांव में भ्रमण कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया जानकारी के अनुसार 8 फरवरी की रात करीब 8 बजे रेत माफिया से जुड़े लोगों ने दो युवकों के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत किरनापुर थाना में दर्ज कराई गई थी जिसमें पुलिस ने जुनैद खान और शेम हुसैन को गिरफ्तार किया था इसी बीच उसी रात करीब 11.30 बजे चार बदमाश कार से रजेगांव पहुंचे और तीन अन्य युवकों के साथ मारपीट की। इस मामले में भी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर राही खोबरागढ़े मुकुंद मार्को और मोहम्मद शाहिर को गिरफ्तार किया। जबकि एक युवक फरार हो गया। फरार युवक की पुलिस तलाश कर रही है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने पंाच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालाघाट. जिले के दक्षिण बैहर के पचामा-दादर के जंगल में बाक्साइट खदान की स्वीकृति को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रारंभ कर दिया है। मंगलवार को क्षेत्र के छोटी घोंदी गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 12 फरवरी को उकवा में चकाजाम आंदोलन करने का निर्णय लिया गया बैहर विधायक संजय उइके के अनुसार प्रस्तावित बाक्साइट खनन परियोजना में नियमों की अनदेखी की गई है। वन अधिकार अधिनियम का पालन नहीं किया गया है। ग्राम सभा की सहमति का अभाव है। पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट में टम्र्स ऑफ रिफरेंस का भी पालन नहीं किया गया है। परियोजना के लिए प्राथमिक बेसलाइन डेटा दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 की अवधि का ही संकलित किया गया है। परियोजना के प्रारंभ होने से ग्रामीणों और क्षेत्र को काफी नुकसान होगा ग्रामीणों के अनुसार परियोजना के प्रारंभ होने से जल जंगल जमीन को काफी नुकसान होगा। उनकी आजीविका के साधनों पर असर होगा। जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित श्रीवास्तव निजी नर्सिग होम में प्रसव के बाद छुट्टी होने पर घर में तबियत बिगडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती होने पर ईलाज दौरान 10 फरवरी को प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत पर उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर तबियत को लेकर गुमराह किये जाने व लापरवाही का आरोप लगाते हुये अस्पताल में हंगामा मचाया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके में पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। मृतिका के परिजनों को मौत पर संदेह होने से मृतिका सलोनी पति अंगपाल मोहारे उम्र करीब २५ वर्ष का अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा शून्य पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। अंधे हत्याकांड का खुलासा : दो दामादों ने मिलकर की थी ससुर की हत्या दोनों आरोपी गिरफ्तार परसवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडिया के जंगल में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो दामादों ने मिलकर अपने ही ससुर की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक पिता स्व. सरजूगिरी गोस्वामी निवासी डोंगरिया जिला बालाघाट और रुस्तम पिता स्व. चैनगिरी गोस्वामी निवासी समसवाड़ा जिला छिंदवाड़ा शामिल है पुलिस ने बताया कि 3 फरवरी को अरंडिया के जंगल में संदिग्ध अवस्था में एक वृद्ध का शव मिला था। मृतक की पहचान कैलाश गिरी गोस्वामी निवासी नेवरगांव थाना वारासिवनी के रुप में की गई थी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक कैलाश गिरी का उनके दामाद अशोक और रुस्तम से पूर्व से विवाद और रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते 30 जनवरी की शाम को दोनों ने अशोक को शराब पिलाने के लिए बाइक से अरंडिया के जंगल लेकर गए। जहां दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। ११८ परीक्षा केन्द्रों में १२ वीं की परीक्षा प्रारंभ १५१२९ परीक्षार्थियों ने हल किया अंग्रेजी का पर्चा बालाघाट. माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के द्वारा संचालित १२ वीं बोर्ड की परीक्षा १० फरवरी से अंग्रेजी प्रश्नपत्र के साथ प्रारंभ हो गई। परीक्षा के लिये जिले में ११८ परीक्षा केन्द्र बनाए गये थे। परीक्षा में जिले में कुल १५३२१ परीक्षार्थी दर्ज थे। इसमें १५१२९ परीक्षार्थी शामिल हुए व १९२ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थी समय से पूर्व पहुंच गये व अपना रोल नंबर किस कक्ष में है तलाश कर पर्चा हल करने पहुंचे। परीक्षा के दौरान उडऩ दस्ता दल से बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी ने संवदेनशील परीक्षा केन्द्र महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में पहुंचकर परीक्षा गतिविधियों का निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के लिये बैठने के लिये व्यापक व्यवस्था की गई थी और परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। साइकिल की चैन सुधारते समय बाईक की टक्कर से अधेड़ की मौत बालाघाट. चांगोटोला थाना अंतर्गत वार्ड नंबर १ चांगोटोला निवासी ४८ वर्षीय अधेड़ की बाईक की टक्कर से चोट आने पर ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक ताराचंद पिता लोकूचंद जांवरे बताया गया है। जो सोमवार की शाम को साइकिल से पचपेढ़ी चौक की ओर घूमने गये थे। वापस घर लौटते समय साइकिल की चैन गिर जाने पर साइकिल खड़ी कर चैन चढ़ा रहा था तभी एक बाईक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी। जिससे ताराचंद को गंभीर चोट आने पर उपचार के लिये लामता स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर किया गया। परिजनों ने ताराचंद को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान ताराचंद की मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। युवक ने घर में फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त जांच में जुटी पुलिस बालाघाट. भरवेली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 17 भरवेली निवासी 21 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसकी सूचना भरवेली थाना को मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक लोकेश पिता ताराचंद बाहेश्वर का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के बड़े पिता के लडक़े ईश्वरी बाहेश्वर ने बताया कि मृतक लोकेश भरवेली माईन में ठेकेदार के पास काम करता है। मृतक सोमवार की रात धनसुवा शादी में गया था। जहां से रात करीब 12 बजे घर लौटा और सो गया। सुबह कपड़े धूला और करीब 10 से 10.30 बजे के मध्य फांसी लगा ली। जिसे मृतक की छोटी बहन ने देखा और इसकी सूचना अन्य परिजन व पड़ोस में दी। युवक के फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।