Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Feb-2026

इछावर क्षेत्र के ग्राम कालापीपल जागीर से लसूडिया कांगर तक बनाई जा रही 4 किलोमीटर लंबी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही इस सड़क में गुणवत्ता को ताक पर रखकर ठेकेदार द्वारा डामर की जगह काले तेल का उपयोग किया जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने मौके पर काम का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण में हो रही इस धांधली को देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। घटिया निर्माण सामग्री के विरोध में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सीएम हेल्पलाइन (181) पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कालापीपल जागीर से लसूडिया कांगर तक बन रही 4 किलोमीटर की सड़क को डामर से नहीं बल्कि काले तेल से चमकाया जा रहा है।