विधायक अनुभा मुंजारे ने करीबी सहायक को पद से हटाया नक्सल उन्मूलन में वीरता दिखाने वाले 60 जवान सम्मानित सीएम के बालाघाट आगमन से पहले पूर्व सांसद और उनके समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बालाघाट-111 की विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने कड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए अपने कार्यालय सहायक निराला सिंह बघेले को तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई एक विवादित ऑडियो वायरल होने और ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने के बाद की गई। वायरल ऑडियो में बघेले कथित रूप से एक सरपंच प्रतिनिधि से विकास कार्यों विशेषकर सीसी सड़क निर्माण को लेकर अनुचित चर्चा करते सुनाई दे रहे थे। मामले ने तूल तब पकड़ा जब जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव (ध) की सरपंच श्रीमती हिरकन/पवन नगपुरे ने विधायक को लिखित शिकायत भेजी। पत्र में आरोप लगाया गया कि बघेले ने निर्माण कार्य में हस्तक्षेप कर स्वयं काम कराने का दबाव बनाया और मना करने पर भविष्य के कार्य रुकवाने की धमकी दी। विधायक के इस फैसले को स्वच्छ राजनीति की मिसाल माना जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को बालाघाट प्रवास के दौरान नक्सल उन्मूलन अभियान में साहस दिखाने वाले 60 पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में उन्होंने 101 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक का लोकार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले के 32 पुलिस थानों व कार्यालयों को आईएसओ प्रमाणन प्रदान किया जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। नक्सली घटनाओं पर आधारित संस्मरण पुस्तिका का विमोचन भी हुआ। उन्होंने घोषणा की कि नक्सलमुक्त बालाघाट में पहली बार कृषि कैबिनेट बैठक होगी और वर्ष 2026 कृषि कल्याण वर्ष रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि 2025 में 1239 अभियान चलाकर 10 हार्डकोर नक्सली मार गिराए गए। बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई। संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया सोमवार को सीएम के कार्यक्रम से पहले गोंदिया रोड स्थित पूर्व सांसद मुंजारे के निवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंजारे सहित करीब दो दर्जन समर्थकों को गिरफ्तार कर भरवेली थाने ले जाया गया। गिरफ्तारी के दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की पूर्व सांसद मुंजारे ने सीएम के बालाघाट आगमन पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इस लिहाज से प्रशासन ने सीएम के कार्यक्रम में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इस कारण पूर्व सांसद और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया है। लालबर्रा की पावन धरा एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए। इस सम्मेलन की मुख्य वक्ता प्रखर हिंदूवादी साध्वी सरस्वती रहीं जिन्होंने अपने ओजस्वी भाषण से न केवल लोगों में जोश भरा बल्कि समाज की ज्वलंत समस्याओं पर भी कड़ा प्रहार किया सिवनी और बालाघाट की सरहद पर स्थित लालबर्रा का सरस्वती मैदान आज भगवामय नजर आया। मौका था आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन का। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और मां भारती के पूजन के साथ हुई।