Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Feb-2026

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव का प्रयास किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा कि लगभग 3 लाख किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं और सरकार की इस नाकामी का जिम्मेदार भाजपा है। राजधानी के राजीव गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना देने के बाद प्रदर्शनकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर लौट गए। दंतेवाड़ा जिले के मेंढक डोबरा मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य समारोह आयोजित हुआ। 191 जोड़ों ने 48 कुंडों में मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल रूप से जुड़े और नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। विशेष रूप से आत्मसमर्पित नक्सली युगल हिड़में और बामन ने भी अग्नि को साक्षी मानकर विवाह कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया। शासन ने प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की। गरियाबंद जिले के राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 283 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। खास बात यह रही कि 4 जोड़ों में आत्मसमर्पित नक्सली शामिल थे जिन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह सम्पन्न होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल विधायक रोहित साहू एसपी और कलेक्टर ने भी नवदंपतियों को फूल बरसाकर शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदेशभर में आज एक ही दिन में 6412 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मुख्य कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित हुआ जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 1316 जोड़ों ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायक और निगम मंडल के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक साफा बांधकर बाराती की भूमिका निभाई और मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को मंच से आशीर्वाद दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अमित शाह दबाव में इस तरह के बयान दे रहे हैं। बघेल ने अख़बार की कतरनें दिखाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने समय-समय पर उनकी सरकार के काम की सराहना की थी और नक्सली घटनाओं में कमी की बात संसद में भी कही गई थी। उन्होंने कहा कि अमित शाह को यहां बयान देने के बजाय लोकसभा में मौजूद होना चाहिए। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र की रामकुंड बस्ती में एक युवक हाथ में चापड़ लहराते हुए लोगों में दहशत फैलाते हुए देखा गया। 26 सेकेंड के वीडियो में युवक लोगों को गाली देते हुए डराने-धमकाने की कोशिश करता नजर आया। पुलिस ने युवक राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू