केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा रविवार को जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार देने वाला है और इतिहास में विशेष रूप से याद किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश करना संसदीय इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण है। टमटा ने कहा कि यह बजट गरीब किसान युवा महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक साबित होगा। जबलपुर साइबर सेल ने वर्ष 2022 के शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड मामले में इंदौर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने स्नेहलता अवस्थी की बेटी से अधिक मुनाफे का लालच देकर करीब ₹14.16 लाख की ठगी की थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने खाताधारक सहित अन्य आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत म्हात्रे दयानंद मांझी उर्फ चिंटू अक्षय मांडलिक और मिथुन जाटव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। जबलपुर के रामपुर मंडवा की ज्योति और अन्य महिलाओं ने सिविल अस्पताल प्रशासन पर काम कराकर हटाने और भुगतान न देने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि एक महीने तक सफाई और झाड़ियों की कटाई का काम करवाया गया और ₹9000 मासिक वेतन का आश्वासन दिया गया था। काम पूरा होने के बाद उन्हें बिना कारण हटा दिया गया और उनकी जगह नए मजदूर रख लिए गए। पीड़ितों का आरोप है कि न तो बकाया भुगतान किया जा रहा है और न ही अधिकारी फोन उठा रहे हैं। जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान घुमा निवासी सचिन उइके के रूप में हुई है जो अपने मामा के घर जा रहे थे। अभनपुर पहाड़ी के पास हुए हादसे में गंभीर घायल सचिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में नूनसर शराब दुकान से 275 पाव लाल व सफेद अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया। भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने महिंद्रा TUV (MP20CK0227) में शराब ले जाते वाहन की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।