Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Feb-2026

कलेक्टर ने कांग्रेसियों पर भांजीं लाठियां शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांज दीं। इस दौरान यूथ कांग्रेस जयसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष शेख साजिद समेत कई नेताओं को चोट आई। ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह बघेल ने बताया कि कलेक्टर स्वयं अपने वाहन से नीचे उतरे और विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह आवाज दबाने की कोशिश है और कांग्रेस इस कृत्य के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। पुजारी बोले-शास्त्रों में उल्लेख नहीं रोक लगे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को हल्दी लगाकर नाच-गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के पुजारियों ने इसे सनातन परंपरा के विपरीत बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। महाशिवरात्रि से पहले मनाए जा रहे महा शिवनवरात्रि के दौरान महिलाएं नाच-गा रही हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल को दूल्हा बनाने से पहले शिवनवरात्रि के नौ दिनों तक हर दिन विशेष शृंगार किया जाता है। इस दौरान सुबह मंदिर परिसर में कोटेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन होता है। पूजन के बाद रोजाना दर्शन के लिए आने वाली करीब 50 से 100 महिलाएं भगवान शिव के विवाह का उत्सव मनाती है। भजन मंडली के साथ नाच-गाना करते हुए एक-दूसरे को हल्दी लगाती हैं। कल से बोर्ड परीक्षा..16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठेंगे। जिनके लिए प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी। इधर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कुछ समय पहले संशोधित टाइम टेबल भी जारी किया था। ऐसे में छात्र को भ्रम न रहे। इसके लिए हर स्कूल को हर बच्चे तक यह टाइम टेबल पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए थे। भाजपा नेता ने युवक को लात-घूंसों से पीटा अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र के बड़ेरा गांव में भाजपा नेता ने एक युवक की पिटाई कर दी। भाजपा नेता गांव का सरपंच भी है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी बली सिंह लोधी गांव के ही बृजकिशोर यादव (34) को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने चंदेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना रविवार शाम को एक ढाबे की बताई जा रही है। आरोपी भाजपा नेता बली सिंह बृजकिशोर यादव नाम के व्यक्ति को ढाबे के पीछे एक मेटी के किनारे ले गया। वहां उसे जमीन पर पटककर उसके मुंह और छाती पर लात मारी थप्पड़ बरसाए। 2 दिन तेज सर्दी...फिर तापमान बढ़ेगा प्रदेश में अगले 2 दिन तक तेज सर्दी रहेगी। इस दौरान ग्वालियर-चंबल के साथ रीवा और शहडोल संभाग के शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहेगा। अभी कटनी और शहडोल में टेम्पेरेचर सबसे कम है। वहीं भोपाल और इंदौर में भी पारे में गिरावट देखी गई है। इससे पहले बीती रात प्रदेश के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 10.4 डिग्री इंदौर में 10.6 डिग्री ग्वालियर में 11.2 डिग्री उज्जैन में 12 डिग्री और जबलपुर में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू