Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Feb-2026

परीक्षा पे चर्चा में पीएम ने छात्रों को समझाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में देशभर के छात्रों से संवाद किया और परीक्षा तनाव से निपटने के सुझाव दिए। इस दौरान जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी ने पढ़ाई की गति को लेकर सवाल किया। आयुष ने बताया कि कई बार शिक्षक की स्पीड से तालमेल नहीं बैठ पाता जिससे छात्र पीछे रह जाते हैं। पीएम मोदी ने उदाहरणों के जरिए समझाया कि शिक्षक की गति हमेशा छात्र से सिर्फ एक कदम आगे होनी चाहिए बहुत ज्यादा नहीं। एम्स की डॉक्टर को लगातार तीसरी बार मिला नेशनल अवार्ड एम्स भोपाल के नेत्र रोग विभाग की प्रमुख प्रो. भावना शर्मा को नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में लगातार तीसरी बार ‘नेशनल रिसोर्स टीचर गोल्ड प्लाक’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सोसायटी द्वारा आयोजित ‘गुरुसंगम’ कार्यक्रम में प्रदान किया गया। देशभर के लगभग 100 वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों में से उनका चयन किया गया। यह पुरस्कार शिक्षण गुणवत्ता विषय की समझ प्रस्तुति और व्यावहारिक उपयोगिता के आधार पर दिया जाता है। ग्रेनेक्स इंडिया में CM बोले सरकार उद्योगों के साथ इंदौर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ग्रेनेक्स इंडिया-2026 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने कहा कि नए उद्योगों के लिए जमीन नियमों में सरलीकरण और कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उद्योग बंद होने की स्थिति में भी सरकार नुकसान नहीं होने देगी। हुकुमचंद मिल के 7000 मजदूरों को भुगतान इसका उदाहरण है। प्रदर्शनी 6 से 8 फरवरी तक आयोजित हो रही है जिसमें चीन तुर्की स्पेन और ताइवान की फूड प्रोसेसिंग व दाल-अनाज मशीनरी का प्रदर्शन किया जा रहा है। महाकाल मंदिर में महिला श्रद्धालु से मारपीट हंगामा आरोप उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मुंबई से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु से मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर बाहर निकाला। घटना का वीडियो वायरल है। वहीं मंदिर समिति ने महिला पर हंगामा और सुरक्षाकर्मियों से विवाद का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। एमपी में ब्राह्मणों का गुस्सा फूटा। क्या सो रही है मोहन सरकार? ​ भोपाल की सड़कों पर आज फिर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूटा। नेटफ्लिक्स की फिल्म घूसखोर पंडित के शीर्षक और विवादित संवादों को लेकर पुष्पेंद्र मिश्रा ने सीधे CM मोहन यादव को ललकारा। उन्होंने कहा लखनऊ में FIR हुई पर एमपी पुलिस क्यों सो रही है? वहीं बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी के स्वतंत्रता वाले बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। ब्राह्मण समाज का साफ संदेश है सम्मान से समझौता मंजूर नहीं! जनता अब टैक्स बचाना नहीं देना चाहती है भोपाल के रायसेन रोड स्थित एक निजी कॉलेज में भाजपा का महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद रहे। बजट पर बोलते हुए खंडेलवाल ने कहा मोदी सरकार ने टैक्स सिस्टम सुधारा छूट सीमा बढ़ाई। अब स्थिति ऐसी है कि जनता टैक्स बचाना नहीं बल्कि देना चाहती है। सागर में आरक्षण मांग को लेकर हल्ला बोल” मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील में ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में यूजीसी कानून के समर्थन और 27% ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर विशाल “हल्ला बोल” आंदोलन हुआ। सैकड़ों लोग बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जुटे महापुरुषों के जयकारों के साथ रैली निकाली और विभिन्न प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। बाद में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। भागीरथपुरा में दूषित पानी से 33वीं मौत मध्यप्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में नगर निगम की दूषित पानी सप्लाई से एक और मौत हो गई। 70 वर्षीय अलगूराम यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। वे एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। अब मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंच गया है जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।