Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Feb-2026

अब मंत्री वर्मा ने अफसरों को बताया करप्ट मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजगढ़ में करप्शन को लेकर कहा कि थोड़ा बहुत तो हर जगह चलता है लेकिन जो रिश्वत लेता है वह राष्ट्रद्रोही है। चाहे मैं हूं या कोई भी हो। मैं 8 चुनाव जीता हूं। जनता ने विश्वास किया। गांव का किसान हूं लेकिन रिश्वत लेने का मन नहीं करता है। इससे पहले मंत्री करण सिंह ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को धमकाया था। उन्होंने कहा था कि एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाएंगे। अगर वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं तो योजना से नाम काट दिए जाएंगे। हालांकि बाद में अपने बयान से पलट गए थे। राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की उपजाऊ धरती समृद्ध जल संसाधन और अनुकूल जलवायु हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। इकार्डा जैसे अंतर्राष्ट्री य अनुसंधान संस्थान का सशक्त होना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। भारत में अन्न केवल उत्पादन नहीं बल्कि जीवन संस्कृति और संस्कार का आधार है “अन्न देवो भव:” हमारी कृषि परंपरा का मूल मंत्र है। मध्यप्रदेश ‘कृषक कल्याण वर्ष’ मना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘बीज से बाजार तक’ किसान के साथ खड़ी सरकार ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री शनिवार को सीहोर जिले के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दालें प्रोटीन का सबसे बढ़ा स्रोत इसकी उत्पादकता और पोषण बढ़ाने के लिए आगे आएं किसान। बारात में फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले को नोटिस शादी समारोह में फायरिंग (हर्ष फायर) करते एक वीडियो तेजी से सोशल मीडियो पर ट्रेंड कर रहा है। जिसे भोपाल के कोलार इलाके में 6 जनवरी को अयोजित एक शादी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की जांच में वीडियो कोलार में आयोजित शादी कार्यक्रम का होने की पुष्टि नहीं हुई है।वीडियो भोपाल का है कि नहीं इस बात की पुष्टि भी नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले शख्स वजाहत खान के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस वीडियो को वायरल करने वालों पर जल्द कार्रवाई करने की बात कह रही है। जामवाल पहुंचे बीजेपी दफ्तर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मीटिंग बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और प्रभारी प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जामवाल आज भोपाल में हैं। भोपाल में जामवाल ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ पार्टी के संभागीय प्रभारियों की बैठक बुलाकर आगामी कार्यक्रमों की प्लानिंग और अमल के लिए निर्देश दिया है। इसमें सबसे अधिक फोकस अगले माह होने वाले जिला से मंडल स्तर तक के प्रशिक्षण पर दिया गया है। इंदौर में टीचर्स के मीम्स बनाए तो स्कूल से निकाला इंस्टाग्राम पर शिक्षकों के मीम्स साझा करने के आरोप में इंदौर के एक प्रतिष्ठित स्कूल से निकाले गए 14 वर्षीय छात्र को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी उम्मीद जगी है। इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि बच्चे की शिक्षा किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होनी चाहिए। जस्टिस बी.वी. नागरथना और जस्टिस उज्जल भुयान की बेंच ने मध्य प्रदेश सरकार आईसीएसई बोर्ड और स्कूल प्रबंधन सहित सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर 13 फरवरी 2026 तक जवाब मांगा है। मंत्री-शाह ने कर्नल सोफिया मामले में चौथी बार माफी मांगी कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से दो दिन पहले प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। शाह ने कहा- मैंने पहले भी कई बार कहा है मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था कि किसी महिला अधिकारी भारतीय सेना या समाज किसी वर्ग का अपमान हो। वे शब्द निस्संदेह मेरी भावना के अनुरूप नहीं थे। वे शब्द देश भक्ति के उत्साह उत्तेजना और आवेश में निकले थे। गलती के पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए। आप सब जानते हैं कि मेरी कोई दुर्भावना नहीं थी। माइनिंग टीम पर हमला...इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा टीकमगढ़ में अवैध मुरम खनन रोकने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर हमला हो गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के दो मजदूरों ने भी खनिज टीम पर मारपीट के आरोप लगाए हैं जिस पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। घटना शुक्रवार शाम की है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। खनिज अधिकारी विपुल रावत के अनुसारमिनौरा गांव में भेड़ फार्म की पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो एक ट्रैक्टर से मुरम का अवैध खनन किया जा रहा था। टीम को देखते ही खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर छोड़कर भागे। भागते समय एक मजदूर गिर गया। उसके सिर में चोट आई। एक दिन की सड़क…बनने के अगले दिन हाथ से उखड़ी सीहोर जिले के इछावर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनाई जा रही सड़क की भ्रष्टाचार की परतें उधड़ने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में डामर की जगह काले तेल का उपयोग किया जा रहा है। गांव के 5 लोगों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है। यह सड़क काला पीपल जागीर से लसूड़िया कांगर तक बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने मौके पर काम का निरीक्षण किया जिसके बाद उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि ठेकेदार गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर रहा है। उमरिया सबसे ठंडा रात का पारा 7° रहा मध्य प्रदेश में तेज सर्दी का दौर जारी है। प्रदेश के कई शहरों में बीती रात तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। उमरिया सबसे ठंडा शहर रहा जहां पारा गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल इंदौर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया जबकि जबलपुर में 10.8 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक सवार परिवार को रौंदा रीवा में तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में पिता छोटे बेटे और भांजी की मौके पर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शनिवार दोपहर रीवा-रायपुर मार्ग पर कोष्टा गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रायपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ऑडी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू