कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहसपुर ब्लॉक के भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और शिविर में उपस्थित लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं शिविर के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के लाभार्थियों को चेक वितरित किए कृषक समूहों को फार्म मशीनरी बैंक के अंतर्गत उपकरण प्रदान किए तथा बाल विकास विभाग के लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट एवं किशोरी किट वितरित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की भी शपथ दिलाई। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर कोई अधिकारी जन समस्याओं की अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा हमारी सरकार हर नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता का यही विश्वास भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का आधार है सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्वालाकोट में आयोजित ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों की सहभागिता रही जबकि 95 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया रेखा आर्या ने बताया कि जन समस्याओं में मुख्य रूप से टूटी नालियां सड़कें पेंशन फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़ पेयजल राशन कार्ड और खेल मैदान निर्माण जैसी मांगें सामने आईं। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से इन समस्याओं पर तत्काल जवाब मांगा और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। 36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में सडक सुरक्षा जीवन रक्षा रैली निकालकर आम जनमानस को यातायात नियमों व सडक सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। जनजागरुकता रैली को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा लीड किया गया था। पुलिस लाईन ज्ञानसू में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस जवानों को सडक सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढाने की शपथ दिलाने के पश्चात रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राजपुर रोड स्थित एक होटल में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ये बजट सिर्फ नॉर्मल बजट नहीं है ये भारत को 2047 में विकसित देश बनाने की दिशा में ले जाने वाला बजट है। हरदीप पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने जब दायित्व संभाला था तब बजट 2013 2014 में 14 लाख करोड़ का एस्टीमेट था। अब 2026 2027 में बजट एस्टीमेट में लगभग एक सौ नब्बे फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही 2014 में हमारी अर्थव्यवस्था ग्यारहवें स्थान पर थी लेकिन 2014 से अब तक हमारी अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये तेरहवां बजट है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नौवां बजट है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मोदी सरकार के केंद्रीय बजट की जमकर सरहाना की है। उन्होंने इस बजट को वर्ष 2047 के विकसित भारत का मजबूत आधार बताया है। इस संबंध में महेंद्र भट्ट ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और अन्य भाजपाइयों की मौजूदगी में देहरादून रोड स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि लगभग 40 हजार करोड़ का बजट अलग-अलग अवस्थापना मद से उत्तराखंड को मिलेगा। इसके अलावा सेमी कंडक्टर 2.0 अभियान से भी राज्य में कई विकास काम होंगे। बजट में तीन आयुर्वेदिक एम्स और पांच मेडिकल हब उत्तराखंड में बनेंगे। साहसिक पर्यटन के नए रास्ते खोलने के लिए माउंटेन ट्रेल योजना भी धरातल पर उतरेगी। आईआईएम के सहयोग से 10 हजार गाइडों को नवीन प्रशिक्षण दिया जाएगा।