1. वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी शाहिद-तृप्ति की ‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं बल्कि इमोशन और जटिल किरदारों की दुनिया को दिखाएगी। शाहिद ने कहा कि रोमांस जिंदगी की सबसे खूबसूरत चीज है जबकि तृप्ति ने खुद को थोड़ी रोमांटिक और रियलिस्ट बताया। 2. ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी का दमदार संदेश रानी मुखर्जी अपने 30 साल के करियर में एक बार फिर ‘मर्दानी 3’ के जरिए मजबूत भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि बुराई का कोई जेंडर नहीं होता लेकिन औरत का सम्मान हमेशा महारानी जैसा होना चाहिए। रानी के मुताबिक यह फिल्म महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा का सशक्त संदेश देती है। 3. भारत-पाक मैच पर सुनील शेट्टी का बयान T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच को लेकर अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं पाकिस्तान टीम मैच खेलने श्रीलंका आए। पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मुकाबले के बायकॉट के फैसले पर उन्होंने कहा कि खेल होना चाहिए क्योंकि दोनों देशों की राइवलरी बेहद जबरदस्त है। 4. विक्रांत मैसी ने ‘रिटायरमेंट पोस्ट’ पर तोड़ी चुप्पी एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने रिटायरमेंट से जुड़े पोस्ट पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका बयान गलत समझा गया और उनका फिल्मों से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं था। विक्रांत ने बताया कि वह मेंटल और इमोशनल बर्नआउट से गुजर रहे थे और सिर्फ ब्रेक लेना चाहते थे।