Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Feb-2026

जबलपुर हाई कोर्ट ने नर्मदा नदी में प्रतिदिन 98 करोड़ लीटर अनुपचारित सीवेज बहाए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है।मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।याचिका में कहा गया है कि दूषित पानी से फीटल कालीफार्म जैसे खतरनाक बैक्टीरिया बढ़ रहे हैं जिससे जनस्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। जबलपुर के सिहोरा में निजी फाइनेंस कंपनी के दो मैनेजरों पर लोन रिकवरी की रकम हड़पने का आरोप लगा है। सीनियर मैनेजर आकाश रजक ने 16 ग्राहकों से 2 लाख 46 हजार और रत्नेश तिवारी ने 18 ग्राहकों से 1 लाख 44 हजार रुपए वसूल किए।वसूली की गई रकम बैंक में जमा न कराने पर ग्राहकों को नोटिस मिलने के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।कंपनी की शिकायत पर सिहोरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पनागर में बुधवार देर रात एक शराबी वकील ने जमकर उत्पात मचाया और छह चारपहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए।निशाना बनीं गाड़ियां भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला मंत्री पार्षद सहित अन्य पदाधिकारियों की बताई जा रही हैं।विरोध करने पर आरोपी ने झूठे प्रकरण में फंसाने और न्यायालय में निपटाने की धमकी दी जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबलपुर में खुद को कलेक्टर का गनमैन बताकर एक व्यक्ति ने 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।आरोपी अतुल गुप्ता ने जमीन के नामांतरण और सीमांकन कराने के नाम पर रकम ऐंठी।एसडीएम तहसीलदार और पटवारी के नाम पर भी पैसे लेने का आरोप है पीड़ितों ने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी