बदमाश ने सोशल मीडिया में डाली जेल की स्टोरी इंदौर जेल से जुड़ा एक वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को जिला जेल का बताया जा रहा है और इसे एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसके अलावा यह वीडियो कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर आपत्तिजनक कंटेंट के साथ भी प्रसारित किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जेल अधीक्षक ने इंदौर पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की है। जांच में सामने आया है कि यह वीडियो अजय देवगन की एक फिल्म के दौरान तैयार किए गए सेट का है। यह वीडियो भैय्यू डार्लिंग के नाम से इंटाग्राम अकाउंट में है। महाकाल में कोटेश्वर भगवान के पूजन से शुरू शिवनवरात्रि पर्व विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवनवरात्रि का पर्व शुक्रवार से सुबह से शुरू हुआ। कोटेश्वर महादेव के पूजन के साथ विशेष अनुष्ठान की शुरुआत हुई। गर्भगृह में पुजारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों ने भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन और एकादश-एकादशनी रूद्राभिषेक होगा इस बार दिन का महाशिवनवरात्रि पर्व महाकाल मंदिर में मनाया जाएगा मान्यता है कि जिस तरह माता की आराधना के 9 दिनों तक नवरात्री पर्व मनाया जाता है ठीक उसी तरह देश भर में सिर्फ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में ही महाशिवनवरात्रि पर्व मनाए जाने की परम्परा निभाई जाती है। बागेश्वर धाम में 300 जोड़ों को 90 लाख की FD खजुराहो के बागेश्वर धाम में 300 जोड़ों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह 12 से 15 फरवरी तक तीन दिनों तक चलेगा। हर दिन अलग-अलग रस्में होंगी। आने वाले मेहमानों की खातिरदारी भी की जाएगी। दहेज में सभी जोड़ों को 90 लाख की FD सोने-चांदी समेत गृहरस्थी का सामान भी दिया जायेगा जबलपुर के छात्र ने प्रधानमंत्री से पूछा सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा (PPC) कार्यक्रम में देशभर के छात्रों से बातचीत की। 2026 के 9वें एडिशन में पीएम छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव-मुक्त रहने में मदद करने और लर्निंग पर फोकस के टिप्स भी दिए इस बीच जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी ने पीएम मोदी से सवाल किया। 3.4 डिग्री पारे के साथ खजुराहो सबसे ठंडा मध्यप्रदेश में सर्दी का असर और तेज होता नजर आ रहा है. शुक्रवार रात छतरपुर जिले का खजुराहो प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दतिया में 3.9 डिग्री शिवपुरी में 4 डिग्री और राजगढ़ में 5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा प्रदेश में कोहरे और शीतलहर की मार भी देखी गई दतिया रीवा मऊगंज टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना कोहरे के साथ कोल्ड डे रहा. जबकि प्रदेश के करीब 17 जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.