Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Feb-2026

श्यामपुर के लक्कड़घाट की गली नंबर तीन में पूर्ति विभाग की टीम ने गैस की कालाबाजारी का बड़ा पर्दाफाश किया है। टीम ने पांच-दस नहीं बल्कि 146 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। पांच बिजली की मोटर चलित रिफिलिंग किट रिफिल करने वाली 15 बांसुरी और एक इलैक्ट्रिक तराजू भी बरामद किया है। पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने गैस की कालाबाजारी करने वाले अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ को प्रयास तेज कर दिए हैं। उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार 4 फरवरी को संपन्न हुए उद्योग व्यापार मंडल चुनाव की देर शाम हुई मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के बीच भारी हंगामा हो गया। स्थिति इतनी तनाव पूर्ण हो गई कि खटीमा के उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को अपने हाथ डंडा में लेकर उपद्रव करने वाले समर्थकों को शांत कराना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने प्रत्याशी को हारता देखते हुए कुछ नेताओं एवं समर्थकों के द्वारा मतगणना स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया गया। उत्तराखंड में अब मदरसा बोर्ड की जगह लेगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाया गया है जिस पर पक्ष विपक्ष सबकी प्रतिक्रिया सामने आ रही है आइए जानते है अल्पसंख्यक शिक्षण प्राधिकरण पर वफ़ बोर्ड के अध्यक्ष सादाब शम्स की क्या प्रतिक्रिया है। जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में बुधवार 4 फरवरी को संपन्न हुए उद्योग व्यापार मंडल चुनाव की देर शाम हुई मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के बीच भारी हंगामा हो गया। स्थिति इतनी तनाव पूर्ण हो गई कि खटीमा के उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को अपने हाथ डंडा में लेकर उपद्रव करने वाले समर्थकों को शांत कराना पड़ा। वही कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापडी ने आज प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अपने प्रत्याशी को हारता देखते हुए कुछ नेताओं एवं समर्थकों के द्वारा मतगणना स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया गया। देखते ही देखते अफरा तफरी इस कदर बढ़ गई की मौके पर उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मतगणना को स्थगित कर दिया। वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के नेताओं के द्वारा एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी रखा। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली इंडिया एलियंस ने अपना मोर्चा खोल दिया है इसको लेकर आज प्रेसवार्ता के माध्यम से आगे की कार्ययोजना के बारे में बताया भी गया। जिसमें आठ फरवरी को देहरादून के परेड मैदान में महापंचायत की जाएगी। जिसको लेकर कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सीबीआई जांच को नकारा जाता है जिसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा है कि क्योंकि cbi जांच एक ऐसे व्यक्ति की fir पर की जा रही है जो अंकिता के परिवार से किसी भी तरह ताल्लुक नहीं रखता। वहीं इंडिया एलायंस के सदस्य और भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने भी कहा कि महापंचायत का हम समर्थन करते हुए बड़ी संख्या में लोगों के भी शामिल होने की अपील करते हैं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा और प्राकृतिक वातावरण को मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त रखने के उद्देश्य से एक बड़ा और सख्त फैसला लागू किया गया है l सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के अनुपालन में अब कॉर्बेट के सभी पर्यटन जोनों में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों के लिए मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है यह नई व्यवस्था आज से प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है।