सांसद के आश्वासन पर खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वार्ड के राउंड के बाद ही ओपीडी में इलाज कर सकेंगे चिकित्सक बिना अनुज्ञा 343 क्विंटल मक्का परिवहन ट्रक जब्त हाईवे पर नाकाबंदी में गोवंश तस्करी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार आजीविका मिशन पर आयोजित हुआ सम्मेलन दो माह से वेतन न मिलने से नाराज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल सांसद विवेक बंटी साहू के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। सांसद ने आयुक्त से फोन पर चर्चा कर कर्मचारियों का वेतन शीघ्र जारी कराने की बात कही। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली जिससे शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था पुनः नियमित रूप से संचालित होगी। जिला अस्पताल के डॉक्टर वार्ड का राउंड करने के बाद ही ओपीडी में मरीजों का उपचार कर सकेंगे।इसके अलावा सभी चिकित्सकों को समय पर अस्पताल आने कि हिदायत दी गई है। ताकि मरीजों के इलाज के लिए भटकना न पड़े। गुरूवार को कलेक्टर के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे ने अस्पताल के सभाकक्ष में चिकित्सा विशेषज्ञों मेडिकल आफिसर की बैठक में उक्त निर्देश जारी किए हैं। बैठक में सिविल सर्जन ने चिकित्सकों को साफ शब्दों में कहा कि कॉल ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। अस्पताल से कॉल करने पर यदि चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुचते हैं तो ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाही की जाएगी। पांढुर्णा भंदारगोंदी हाईवे पर कृषि उपज मंडी की टीम ने गुरुवार शाम मक्के से भरे ट्रक क्रमांक MH 40 CM 9445 को पकड़ा। जांच में सामने आया कि मुल्ताई से हैदराबाद ले जाए जा रहे 343 क्विंटल मक्के के लिए वैध अनुज्ञा पत्र नहीं था। मंडी सचिव राजाराम उईके के निर्देश पर ट्रक जब्त कर मंडी प्रांगण में खड़ा किया गया। वाहन मालिक खुमान चंद्रवंशी पर 37900 रुपये का जुर्माना लगाया गया राशि जमा करने के बाद ट्रक छोड़ा गया। पांढुर्णा पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान गौवंश तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों शेख जुबेर निवासी वरुड (अमरावती) एवं सैय्यद शहबाज उर्फ बाबा अली निवासी मानकापुर नागपुर को गिरफ्तार किया है। 24-25 जनवरी की दरम्यानी रात गुजरी क्षेत्र से कार में गौवंश ले जाए जाने पर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। गुरुवार को संदिग्ध सफेद कार को रोककर जांच की गई जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को भ्रमित करने का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है केंद्र की वीबी जी रामजी को लेकर भाजपा ने जनपद स्तरीय सम्मेलन गुरुवार से शुरू किए। पहले दिन छिंदवाड़ा जनपद का सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। अन्त्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष पटेल ने बताया कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल सहसंयोजक शिव पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम शुरू हुआ। संजय पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस मिशन के शुरू होने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मकान में दबिश 25 अवैध सागौन की बल्लियां जब्त पांढुर्णा करवार क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक मकान से 25 सागौन की अवैध बल्लियां जब्त कीं। रेंजर प्रभुराम मुछाला के अनुसार जांच के दौरान मकान मालिक सुशीला धुर्वे पति साहेबराव धुर्वे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद सभी बल्लियां जब्त कर महिला मकान मालिक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में बल्लियां जंगल से काटकर लाए जाने की बात सामने आई है। परासिया में खाद्य तेल की जांच नमूने भोपाल लैब भेजे परासिया में खाद्य तेल में मिलावट की शिकायत पर प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो दुकानों से नमूने लिए। अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर राजस्व व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने श्रीनिवास ट्रेडर्स और गोयल किराना भंडार का निरीक्षण किया। विभिन्न ब्रांड के रिफाइंड सोयाबीन तेल के सैंपल लेकर उन्हें जांच हेतु भोपाल प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आबकारी की दबिश में 35 लीटर कच्ची शराब व 900 किलो लहान जब्त आगामी भूराभगत मेला सांगाखेड़ा को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग परासिया जामई और दमुआ की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन कार्रवाई की। भीमकुंड व नागढाना क्षेत्र से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा झापिया-भूराभगत मार्ग से 900 किलो महुआ लहान व 20 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। कुल 35 लीटर मदिरा व 900 किलो लहान जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 93500 रुपये आंकी गई है। बोरिया में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 193 लोगों का उपचार छिंदवाड़ा के शासकीय हाई स्कूल चांद रोड बोरिया में माँ अष्टलक्ष्मी जन सेवा समिति एवं आदर्श फाउंडेशन द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बीपी शुगर थायरॉइड स्किन व दंत रोगों की जांच कर परामर्श दिया शिविर में छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों सहित कुल 193 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ 20 खिलाड़ी हुए सम्मानित छिंदवाड़ा के ओलंपिक स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में 4 फरवरी से जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ प्रतियोगिता में 13 15 17 19 एवं सीनियर वर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ी एकल युगल व मिश्रित मुकाबलों में भाग ले रहे हैं।उद्घाटन अवसर पर विंग कमांडर तोमर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे सिवनी जबलपुर इंदौर व ग्वालियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। नरवाई प्रबंधन कार्यशाला में किसानों ने ली जागरूकता की शपथ किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत ग्राम बादगांव में नरवाई प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई।उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह ने किसानों को सुपर सीडर सहित उन्नत कृषि यंत्रों से नरवाई प्रबंधन की जानकारी दी।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रभात मिश्रा ने किसानों से नरवाई न जलाने और उसका खाद के रूप में उपयोग करने की अपील की। गजानन महाराज प्रगटोत्सव पर निकलेगी पालकी यात्रा संत गजानन गुणगान मंडल इस बारभी संत श्री गजानन महाराज का प्रगटोत्सव मनाएगा। मंडल के संचालक आनंद बक्षी ने बताया कि आयोजन का इस साल 62 वां वर्ष है। 8 फरवरी दिन रविवार को सुबह 8 बजे अभिषेक होगा। इसके बाद भगनि समाज महिला मंडल द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी जावेगी।11 बजे महाआरती के बाद महाप्रसाद भंडारा आयोजित किया गया है। शहर के 24 एमपी बटालियन में आज 16 एएनओ को पदोन्नति प्रदान की गई।इसमें एक चीफ ऑफिसर एक फर्स्ट ऑफिसर तथा 14 सेकंड ऑफिसरों को पदोन्नत किया गया।कर्नल थॉमस वूमेन द्वारा एमएलबी स्कूल की सेकंड ऑफिसर श्रीमती नीतू कालभोर को तीन स्टार लगाकर फर्स्ट ऑफिसर पद पर पदोन्नति दी गई।