Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Feb-2026

भोपाल में नेटफ्लिक्स की फिल्म घूसखोर पंडत का विरोध ब्राह्मण संगठनों ने टाइटल-डायलॉग पर जताई आपत्ति इंदौर मामले में रील बनाकर फंसा इन्फ्लुएंसर BJP सांसद से मांगी माफी भोपाल में नेटफ्लिक्स की फिल्म घूसखोर पंडत का विरोध नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही फिल्म घूसखोर पंडत के ट्रेलर को लेकर भोपाल में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश ने फिल्म के शीर्षक और संवादों को लेकर आपत्ति जताते हुए डीबी मॉल के सामने प्रदर्शन किया। नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म के ट्रेलर में बोले गए डायलॉग ‘ब्राह्मण लंगोट का ढीला होता है’ को विवादित बताया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने इस संवाद को समाज के लिए अपमानजनक बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। संगठन का कहना है कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल ब्राह्मण समाज को नीचा दिखाने और उसकी छवि खराब करने का प्रयास है। बाबा रामदेव संग योग करते दिखे CM डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरिद्वार में योगगुरु बाबा रामदेव के साथ गुरुवार को योग पर कदमताल किए। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगगुरु रामदेव के साथ शीर्षासन के साथ योग के अन्य आसन भी किए। इस दौरान उन्होंने योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ संतुलित और ऊर्जावान जीवन की ओर कदम बढ़ाने के लिए कहा। दूसरी ओर दिल्ली में रुके बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज एमपी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ भोज पर एमपी के विकास को लेकर चर्चा की। इन्फ्लुएंसर ने मांगी BJP सांसद से माफी इंदौर की भागीरथपुरा जल त्रासदी पर रील बनाना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए मुसीबत बन गया. इंस्टाग्राम पर अपनी रील में इंदौर सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाले जतिन शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर क्षमायाचना की है.सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए माफी मांगी.वीडियो में शुक्ला ने कहा कि इंदौर पीने के पानी की त्रासदी पर रील बनाते समय उसने जानकारी की कमी और गलती से सांसद लालवानी के खिलाफ कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन उसका इरादा स्थानीय सांसद को बदनाम करने या उनका अपमान करने का नहीं था. यूजीसी कानून के विरोध में मुरैना बंद यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज ने आज मुरैना बंद का आह्वान किया जिसका असर शहरभर में देखने को मिला। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुरैना शहर के सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे। शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हुई सहमति के बाद दोपहर 2 बजे से बाजार खोल दिए गए। 13 दिन में दूसरी बार गौवंश का कटा सिर-पैर मिला मंदसौर में 13 दिनों के भीतर दूसरी बार गौवंश के अवशेष मिलने से तनाव की स्थिति बन गई है। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे शहर के नयापुरा से सटे जीवागंज क्षेत्र में मंजू श्री साड़ी सेंटर के पास गौवंश का कटा हुआ सिर और एक पैर मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और समाजजन बड़ी संख्या में माहेश्वरी धर्मशाला के ठीक सामने नयापुरा रोड पर एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर सड़क पर बैठ गए। इसके चलते नयापुरा रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सोम डिस्टलरीज के लाइसेंस सस्पेंड रायसेन जिले की सोम डिस्टलरीज की सेहत गंज और रोजराचक स्थित यूनिट के लाइसेंस बुधवार को निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई जाली परमिट और फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए दमन-दीव तक अवैध शराब परिवहन के मामले में की गई है। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) की राय के बाद यह कदम उठाया। बुधवार देर रात तक सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी दीपक अवस्थी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों फैक्ट्रियों के गोदाम सील कर दिए गए। निलंबन का आदेश बुधवार रात जारी किया गया। साइको मैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया भोपाल में तीन छात्राओं पर कटर से हमला करने वाले साइको मैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार रात छोला इलाके में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम देवेंद्र अहिरवार है। वह सागर जिले का रहने वाला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए एक बाद एक तीन छात्राओं को निशाना बनाया। ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है। बीती रात प्रदेश के ग्वालियर समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं 30 से अधिक जिलों में हल्के से लेकर घने कोहरे का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि प्रदेश में सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू