Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Feb-2026

10 फरवरी से मावठा गिरने के आसार उज्जैन में ग्रूमिंग गैंग पैटर्न से लव जिहाद 10 फरवरी से मावठा गिरने के आसार मध्यप्रदेश में आज कोहरे का असर पहले की तुलना में कम देखने को मिला। ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ अंचल में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा जबकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह भोपाल ग्वालियर उज्जैन श्योपुर मुरैना भिंड दतिया और शिवपुरी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।इसके अलावा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है जिसका असर मध्यप्रदेश में भी दिखेगा। 10 फरवरी से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मावठा गिरने की संभावना जताई गई है। समाज अपना कार्य स्वयं करे खर्च का बोझ कम होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार को इंदौर पहुंचे। यहां से खरगोन जिले की कसरावद लेपा गांव स्थित पुनर्वास स्थल पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने सेवा कार्य से जुड़े करीब 300 कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 51 मिनट के संबोधन में भागवत ने कभी गंभीर तो कभी मुस्कराते हुए समाज व्यवस्था सरकार शिक्षा और धर्म पर खुलकर विचार रखे। भागवत ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की बुनियाद मनुष्य निर्माण से ही रखी जा सकती है। बनाई व्यवस्थाएं तंत्र और शासक बदलते रहते हैं लेकिन समाज शाश्वत होता है। उज्जैन में ग्रूमिंग गैंग पैटर्न से लव जिहाद उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई 15 वर्षीय लड़की को पुलिस ने इंदौर से बरामद किया है। लड़की एक नाबालिग लड़के के साथ मिली। वहां पर वह बुर्का पहने हुए थी। पीड़िता के बयान के आधार पर नाबालिग आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। हिंदू जागरण मंच ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘ग्रूमिंग गैंग पैटर्न’ बताते हुए साजिश का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया और उसे धर्म परिवर्तन के लिए भी उकसाया गया। हिन्दू जागरण मंच के अर्जुन भदौरिया ने बताया कि उज्जैन में पहली बार ग्रूमिंग गैंग पैटर्न की तर्ज पर 5 नंबर नाका क्षेत्र की अवैध कॉलोनी में यह घटनाक्रम सामने आया। हिंदू समाज की 15 साल की दलित लड़की को एक मुस्लिम परिवार का नाबालिग लड़का बहला-फुसलाकर ले गया। दंपती ने उज्जैन-देवास रोड जाम किया उज्जैन-देवास हाईवे पर गुरुवार को दंपती ने अपने घर का सामान सड़क पर रखकर रास्ता रोक दिया। जाम के कारण सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंस गए। आखिर कलेक्टर की समझाइश के बाद जाम खुल सका। जाम करीब 45 मिनट लगा रहा। खातेगांव निवासी रामदयाल प्रजापत की किडनी खराब है और वह देवास स्थित अमलतास अस्पताल में इलाज करा रहा है। रामदयाल अस्पताल परिसर में ही झोंपड़ी बनाकर दो साल से रह रहा था। अस्पताल प्रबंधन कई बार उसे झोंपड़ी हटाने का बोल चुका था। बुधवार को इसी बात को लेकर अस्पताल के कर्मचारी से रामदयाल की कहासुनी हुई और प्रबंधन ने बुधवार रात में परिवार को सामान सड़क पर फेंकते हुए उन्हें परिसर से निकाल दिया। इससे नाराज रामदयाल ने अपनी पत्नी द्वारिका और बच्चों के साथ सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। अवैध कब्जा तो दस गुना लगेगी पेनाल्टी राजधानी के चार ईमली 74 बंगले 45 बंगले प्रोफेसर कालोनी समेत अन्य स्थानों पर सरकारी बंगलों में रहने वाले पूर्व मंत्रियों निगम मंडल के पूर्व अध्यक्षों उपाध्यक्षों राजनीतिक दलों के साथ उन अधिकारी कर्मचारियों की फजीहत होने वाली है जो पद से हटने तबादला या रिटायरमेंट होने के बाद भी बंगलों और सरकारी आवासों में जमे हैं। ऐसे लोगों से वसूले जाने वाले किराए की राशि गृह विभाग ने तय कर दी है। सरकार ने शासकीय आवास आवंटन नियमों में संशोधन करते हुए बंगलों सरकारी आवासों के लिए तय अवधि के बाद खाली नहीं करने पर दस गुना पेनाल्टी वसूलने का आदेश जारी कर दिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद तय किराया दरें लागू भी हो गई हैं।