Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Feb-2026

रंगोली अच्छी बनी हैँ मोदी जी का फोटो और बड़ा होना चाहिए था। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बुधवार को भोपाल प्रवास पर प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर केन्द्रीय बजट को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बनाई रंगोली देखने के बाद कही। इस दौरान उन्होंने रंगोली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फोटो की तारीफ करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अश्विनी परांजपे से रंगोली की तारीफ करते हुए कहा कि निर्मला जी का फोटो तो सही है लेकिन पीएम मोदी का फोटो और बडा होना था। प्रदेश कार्यालय दौरे के समय संतोष ने वहां उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए परिचय प्राप्त किया साथ नही पार्टी और संगठन के दिए काम को लेकर भी जानकारी ली। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह के साथ ही प्रदेश महामंत्री राहुल कोठरी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के अलावा पार्टी के भोपाल जिला प्रवक्ता राजेन्द्र गुप्ता भाषित दीक्षित ओर आनंद पाराशर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू