Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Feb-2026

​भोपाल। स्लॉटर हाउस से जुड़ी गंभीर घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हबीबगंज थाने पहुँचकर एसीपी उमेश तिवारी को महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत सौंपे। अमित शर्मा ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस कांड में लिप्त महापौर और MIC सदस्यों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनभावनाओं से खिलवाड़ करने वाले रसूखदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू