Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Feb-2026

शिवराज–तन्खा का विवाद समाप्त सुप्रीम कोर्ट में समझौता OBC मामले में शिवराज–तन्खा का विवाद समाप्त सुप्रीम कोर्ट में समझौता विवाद समाप्त सुप्रीम कोर्ट में समझौता केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा के बीच लंबे समय से चला आ रहा कानूनी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते को रिकॉर्ड पर लेते हुए प्रकरण निरस्त कर दिया। यह विवाद वर्ष 2021 के पंचायत चुनावों से जुड़ा था। उस समय ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच भाजपाईयों ने तन्खा पर ओबीसी आरक्षण का विरोध करने का बयान दिया था। तन्खा का कहना था कि इन बयानों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। विवेक कृष्ण तन्खा ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ 10 करोड़ रुपए की सिविल मानहानि और आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। आपराधिक शिकायत में आईपीसी की धारा 500 के तहत कार्रवाई की मांग की गई थी। मामला पहले निचली अदालत फिर हाईकोर्ट और अंततः सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। मोहन भागवत इंदौर पहुंचे खरगोन के लिए हुए रवाना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत बुधवार सुबह इंदौर पहुंचे। वे कुछ देर संघ कार्यालय सुदर्शन में विश्राम के बाद कसरावद (खरगोन) के लिए रवाना हुए। वहां वे नर्मदालय आश्रम लेपा पुनर्वास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और सेवा कार्यों से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। SDM ने अवैध कॉलोनी में खुद चलाया बुलडोज छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में प्रशासन का अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त तेवर देखने को मिल रहा है. इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि SDM अलका एक्का ने खुद स्टीयरिंग संभाला और बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनी की सड़कों और निर्माणों को जमींदोज कर दिया. इंदौर में 3.57 करोड़ का बैंक लोन फ्रॉड बैंक से लिया गया लोन कारोबार में लगाने की बजाय दूसरी जगह इस्तेमाल कर लिया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने इंदौर की यशास FRP मैन्युफैक्चरिंग एलएलपी के संचालकों पर 3 करोड़ 57 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने बैंक से लिए गए ऋण की शर्तों का उल्लंघन करते हुए रकम का दुरुपयोग किया। एमपी में मावठा के बाद 20 जिलों में घना कोहरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और चक्रवात की वजह से मध्य प्रदेश में 4 दिन से ओले-बारिश का दौर रहा। मंगलवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला। कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। बुधवार सुबह करीब 20 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। हालांकि आज बारिश और ओले का अलर्ट नहीं है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू