धुरंधर 2 का पोस्टर जारी रणवीर सिंह खून से सने खौफनाक अवतार में नजर आए रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। धुरंधर 2 का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है जिसमें रणवीर सिंह बेहद डरावने और खून से सने लुक में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में वह बारिश के बीच लाल रोशनी में खड़े नजर आ रहे हैं जिससे खून की बारिश जैसा माहौल बन रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टीजर आज दोपहर रिलीज किया जा सकता है। अरिजीत सिंह से मिलने पश्चिम बंगाल पहुंचे आमिर खान पतंग उड़ाते वीडियो वायरल प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के संन्यास की खबरों के बीच आमिर खान उनसे मिलने पश्चिम बंगाल पहुंचे। सोशल मीडिया पर आमिर खान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वह छत पर पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में आमिर कार से उतरते हुए पैपराजी का अभिवादन करते दिखे जबकि एक क्लिप में फोटोग्राफर्स उनकी झलक पाने के लिए भीड़ लगाते नजर आए। फैंस दोनों की मुलाकात की वजह जानने को उत्सुक हैं। रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार लॉरेंस गैंग से साजिश का खुलासा मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़ सिद्धार्थ दीपक येनपुरे समर्थ शिवशरण पोमाजी और स्वप्निल बंडू सकट के रूप में हुई है जो सभी पुणे के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लॉरेंस गैंग के शुभम लोंकर के साथ मिलकर साजिश रची थी। सभी आरोपियों को 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है जबकि पांचवां आरोपी शुभम लोंकर फरार है। रश्मिका मंदाना ने वेडिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी खबरों को बताया गलत रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 2 फरवरी को उदयपुर में शादी की खबरों पर अब एक्ट्रेस ने सफाई दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट के बाद यह अफवाह फैली थी कि दोनों सिटी पैलेस में शादी कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मीडिया में फैल रही बातें सिर्फ अफवाहें हैं और 2 फरवरी को किसी भी शादी की योजना नहीं है। ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री अजय देवगन से होगी सीधी टक्कर रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल अपनी पांचवीं किस्त के साथ लौटने जा रही है। इस बार फिल्म में बड़ा ट्विस्ट यह है कि अक्षय कुमार मुख्य विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर लीड रोल में होंगे जबकि अरशद वारसी तुषार कपूर कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े की वापसी तय मानी जा रही है। जॉनी लीवर संजय मिश्रा और अन्य कलाकार भी फिल्म का हिस्सा होंगे जिससे दर्शकों को एक बार फिर जबरदस्त कॉमेडी और टक्कर देखने को मिलेगी।