Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Feb-2026

India-US ट्रेड डील पर NDA में जश्न PM मोदी का भव्य स्वागत ‘बजरंग दल से डरा दीपक का परिवार बेटी का स्कूल छूटा’ संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद एनेक्सी भवन में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी को सम्मानित भी किया गया. केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा कि यह अद्भुत और ऐतिहासिक है।आज संसद के बजट सत्र का मंगलवार को पांचवां दिन है। आज भी दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। ‘बजरंग दल से डरा दीपक का परिवार बेटी का स्कूल छूटा’ उत्तराखंड के कोटद्वार में रहने वाले जिम ट्रेनर दीपक कुमार बीते एक हफ्ते से खौफ में जी रहे हैं। दीपक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे एक बुजुर्ग दुकानदार के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से भिड़ गए थे। ये वीडियो 26 जनवरी का है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नाम पूछा तो दीपक ने नाम बताया- मोहम्मद दीपक।इसके बाद दीपक के जिम के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। वीडियो बनाकर दीपक को धमकी दी गई। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें एक शख्स कह रहा है कि दीपक कुमार तुम टारगेट पर हो।दीपक कहते हैं ‘उस घटना के बाद से परिवार घबराया हुआ है। डर तो है ही। सबसे पहले परिवार ही डरता है। बेटी LKG में पढ़ती है वो स्कूल नहीं जा पा रही। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। जिम भी नहीं चल रहा है। घर में मां और पत्नी हैं। काम तो करना ही पड़ेगा लेकिन हालात ठीक नहीं हैं।’ वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश मोदी ने हार मानी कांग्रेस ने अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर लिखा- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है। ऐसा लग रहा है कि PM मोदी ने आखिरकार हार मान ली है।उन्होंने लिखा कि भारत को अपनी ही सरकार की कार्रवाइयों की जानकारी ट्रम्प या उनके नियुक्त प्रतिनिधियों से मिलती है। अब यह रूटीन बनता जा रहा है। कांग्रेस के X पोस्ट में लिखा गया कि सीजफायर (ऑपरेशन सिंदूर) की तरह ट्रेड डील की घोषणा भी ट्रम्प की ओर से की गई। बताया गया मोदी की रिक्वेस्ट पर ट्रेड डील की जा रही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ ईरानी-जर्मन पत्रकार मिशेल अब्दोल्लाही ने ईरानी सरकार पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी सुरक्षा बलों ने विरोध करने वाली महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और म्यूटिलेशन (विकलांग करना) को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया ताकि वह लोगों में ज्यादा से ज्यादा डर पैदा कर सके और संघर्ष रुक जाए। MP-UP और राजस्थान में घना कोहरा उत्तर भारत में मौसम एकबार फिर बदला है। इसका कारण 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी तक पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। मध्य प्रदेश 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के 17 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.5°C रहा।