तीर से रावण की आंख फूटी राम पर SC-ST केस सोनभद्र की रामलीला में निशाना चूका भारत-EU डील से खतरे में 1 करोड़ नौकरियां सोनभद्र की रामलीला में निशाना चूका राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। राम ने धनुष से रावण पर निशाना साधा और तीर मारी। तीर रावण के आंख में जा लगी। इससे उसकी आंख फूट गई। अब रावण ने राम पर SC/ST का मुकदमा दर्ज करा दिया है। हैरान करने वाला यह मामला सोनभद्र का है। घटना के बाद राम बने कलाकार और रामलीला आयोजकों ने रावण का किरदार निभा रहे कलाकार का इलाज नहीं कराया। आरोप है कि जब उन्होंने इलाज की मदद मांगी तो उनके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। इलाज नहीं मिलने से आंखों की रोशनी चली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का है। वाराणसी में इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी वाराणसी में इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विमान के टॉयलेट में एक पेपर पर लिखा था- विमान में बम है कभी भी फट सकता है। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट को हार्ट अलर्ट कर दिया गया। तुरंत रनवे और डिपार्चर एरिया खाली कराया गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बजट 2026- अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट टैक्स फाइल में सहूलियत रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी बातें कहीं लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद के पहले बजट में देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.84 लाख करोड़ किया गया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई। महिला ने दी गालियां गिरफ्तार जालंधर में एक महिला ने PM नरेंद्र मोदी और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास को गालियां दी। उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर शेयर किया। महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से परेशान हूं। हर तरफ रोड ब्लॉक हैं उनको जाने नहीं दिया जा रहा। महिला ने कहा कि मेरी बेटी रात से बीमार है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठन और स्थानीय लोग आदमपुर पुलिस थाने में पहुंचे। इसके बाद देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यूपी के 30 जिलों में कोहरा उत्तर भारत के मौसम फिर पलट गया हैा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रविवार शाम से देर रात तक बर्फबारी और बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 3 फरवरी तक हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। भारत-EU डील से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियां खतरे में हैं। उसे अरबों डॉलर के नुकसान का भी डर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने इस समझौते को लेकर गुरुवार को कहा कि वह EU के अधिकारियों के संपर्क में है। वो ये समझने की कोशिश कर रहा है कि भारत-EU FTA का उसके निर्यात पर क्या असर पड़ेगा। अंडरवियर में महिला के साथ पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मैंडेलसन की अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए फाइल्स में एक तस्वीर सामने आई है। इसमें मैंडेलसन एक महिला के साथ सिर्फ अंडरवियर और शर्ट में नजर आए हैं महिला बाथरोब में है। तस्वीर सामने आने के बाद मैंडेलसन ने पीएम कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मंडेलसन ने कहा कि वे पार्टी को और शर्मिंदगी नहीं देना चाहते इसलिए पार्टी की सदस्यता छोड़ रहे हैं।