ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में केंड्रिक लेमर का दबदबा लॉस एंजेलिस में आयोजित 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में केंड्रिक लेमर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने बेस्ट रैप एल्बम समेत कई बड़े अवॉर्ड जीतते हुए कुल ग्रैमी अवॉर्ड्स की संख्या 26 कर ली। इस साल उन्हें 9 नॉमिनेशन मिले थे। इस जीत के साथ उन्होंने Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़ दिया और सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए। खास बात यह रही कि तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने भी अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। समारोह में लेडी गागा और जस्टिन बीबर की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फायरिंग केस पर KRK की सफाई मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग के मामले में एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ KRK ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। जमानत पर रिहा होने के बाद KRK ने कहा कि उनके पास 22 सालों से लाइसेंसी हथियार है और उन्होंने कभी कानून नहीं तोड़ा। उन्होंने बताया कि पुलिस को शक के आधार पर कार्रवाई करनी पड़ी लेकिन सही-गलत का फैसला अदालत करेगी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में KRK ने माना था कि फायरिंग उनके लाइसेंसी हथियार से हुई थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें 25 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली। वीर पहाड़िया की बर्थडे पार्टी में सितारों का जमावड़ा एक्टर वीर पहाड़िया ने अपना जन्मदिन शानदार पार्टी के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर जाह्नवी कपूर जैकलीन फर्नांडीज रिया चक्रवर्ती अगस्त्य नंदा और रैपर बादशाह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। हालांकि ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस तारा सुतारिया पार्टी में नजर नहीं आईं। तारा ने सोशल मीडिया पर भी वीर के लिए कोई पब्लिक बर्थडे विश नहीं किया जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चाएं तेज रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों 2 फरवरी को उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पैलेस में डेकोरेशन की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। एक इन्फ्लुएंसर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे विजय और रश्मिका की शादी से जोड़ा है हालांकि कपल की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। AI पोस्टर को लेकर शेफाली बग्गा का गुस्सा एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और एंकर शेफाली बग्गा उस AI से बनाए गए वायरल पोस्टर को लेकर भड़क गईं जिसमें उनका नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा गया था। इन पोस्टर्स में चहल को उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा कथित एक्स पार्टनर आरजे महवश और शेफाली के साथ फिल्म “किस किसको प्यार करूं” के अंदाज में दिखाया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शेफाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि लड़कियों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद घिनौना और शर्मनाक है और यह हमारी सोच को दर्शाता है।