Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
31-Jan-2026

जबलपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कैंट थाना क्षेत्र के पेंटिनका इलाके में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष और पूर्व जिला मंत्री को खुलेआम धमकी देकर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। बदमाश हथियार लेकर दुकान में घुसे और पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक बीजेपी बूथ अध्यक्ष आशीष काटकर जो इलाके में दवाई की दुकान चलाते हैं उनकी दुकान में दो बदमाश घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने साफ शब्दों में कहा कि “अगर दुकान चलानी है तो हर महीने 50 हजार रुपये देने होंगे।” बदमाशों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां सीनियर छात्रों द्वारा एक जूनियर छात्र के साथ रैगिंग किए जाने की शिकायत के बाद कॉलेज प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच के बाद शुक्रवार को एमबीबीएस थर्ड ईयर के 8 छात्रों को छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। घटना कॉलेज के हॉस्टल नंबर-1 की है। हॉस्टल में रहने वाले एक जूनियर छात्र ने एक सप्ताह पहले मेडिकल कॉलेज के डीन से लिखित शिकायत की थी। छात्र ने बताया कि सीनियर छात्रों ने उसे काफी देर तक कमरे के बाहर खड़ा रखा और रैगिंग की। जबलपुर में अवैध खनन और खनिज के गैरकानूनी परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बरगी थाना क्षेत्र के मानेगांव में गिट्टी के अवैध परिवहन के आरोप में दो हाइवा वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं शुक्रवार को मानेगांव और घाघरा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध खनिज स्टॉक पाए जाने पर 3 करोड़ 15 लाख रुपए की पेनल्टी का नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार रविंद्र पटेल और माइनिंग विभाग की टीम ने की। बलदेव बाग स्थित स्माल वंडर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टैलेंट सर्च स्पोर्ट एंड कल्चर ऑफ इंडिया के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति संस्कृत मंत्र एवं श्लोक सस्वर गायन अंतर विद्यालयीन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति संस्कृत भाषा और वैदिक परंपराओं के प्रति रुचि जागृत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मंत्रोच्चारण और श्लोकों का सस्वर गायन प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेवर चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक घर में चोरी करने वाली नौकरानी और चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार नरसिंहपुर निवासी आरोपी नौकरानी मनीषा कहार एक घर में काम के दौरान अलमारी और गुप्त स्थानों पर रखे जेवरों की जानकारी हासिल कर चोरी करती थी। वह यह चोरी धीरे-धीरे कर जेवर अपने पास रखती और बाद में उन्हें बेच देती थी। चोरी का यह माल वह नर्मदापुरम (होशंगाबाद) स्थित एक ज्वेलर्स को बेचती थी।