राज्य
भोपाल। देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस गरिमामय समारोह में विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने सभी को लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।