Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Jan-2026

भोजशाला में पूजा-नमाज के बाद नया विवाद: प्रशासन ने डमी नमाज करवाई! धार की ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को बसंत उत्सव कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया गया। बसंत पंचमी और शुक्रवार एक ही दिन होने के कारण भोजशाला में विशेष प्रशासनिक और कानूनी व्यवस्थाएं की गई थीं। परिसर में सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड हवन-पूजन संपन्न हुआ जबकि प्रशासन ने एक निर्धारित हिस्से में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुम्मे की नमाज अदा करवाई। अब इस पूरे मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज करवाई गई है। शनिवार को मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया कि उन्होंने प्रशासन को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि नमाज उनके तय स्थान पर और सीमित संख्या में करवाई जाए। उन्होंने कहा प्रशासन ने हमारे साथ धोखा किया है। हमारे नाम पर डमी नमाज करवाई गई जो स्वीकार्य नहीं है। भोजशाला ड्यूटी के बाद जश्न...पुलिस ने किया डीजे पर डांस धार में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। यहां भोजशाला में जहां पूजा-पाठ होती रही वहीं कमाल मौला मस्जिद में नमाज भी पढ़ी गई।सफलतापूर्वक आयोजन के बाद शनिवार को पुलिस कर्मचारियों ने जश्न मनाया। सभी ने डीजे पर डांस किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।यह आयोजन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी क्योंकि कोर्ट के आदेश अनुसार बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा और नमाज दोनों होने थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे । हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। डॉ. यादव रविवार 25 जनवरी 2026 को उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे खेल स्वास्थ्य शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। भिंड में बलाएं लेकर फौजी पति को दी आखिरी विदाई जम्मू के डोडा जिले में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान हादसे में शहीद हुए भिंड के हवलदार शैलेंद्र सिंह भदौरिया का शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव चितावली (अटेर) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के 6 वर्षीय बेटे भावेश भदौरिया ने मुखाग्नि दी। उज्जैन में 5 बार पलटी तेज रफ्तार कार का VIDEO उज्जैन में हुए सड़क हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई। घटना बड़नगर थाना क्षेत्र के लोहाना कुटी स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे की की है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पांच बार पलट गई। यह पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। हादसे में जलोदिया निवासी गोवर्धनदास बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। वे एक निजी कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत थे। छत से घुसे...77 लाख के जेवर लूट ले गए विदिशा जिले के रायखेड़ी धाम में हथियारबंद बदमाश एक परिवार को बंधक बनाकर 45 तोले सोने-चांदी के जेवर और 8 लाख नकद लूटकर भाग गए।वारदात शुक्रवार रात 12:30 से 1 बजे के बीच बृज बिहारी कुर्मी पटेल के घर हुई। बदमाशों ने परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया था। ग्वालियर-चंबल में चली सर्द हवाएं प्रदेश में शनिवार को मौसम फिर से बदल गया। सुबह कोहरा रहा तो दिन में सर्द हवाएं चली। इस वजह से ग्वालियर-चंबल संभाग के शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा दतिया रहा। यहां अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री पहुंच गया। एक ही दिन में पारे में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। खजुराहो में 8 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 21.4 डिग्री रहा।