बॉर्डर 2’ की ट्रोलिंग पर वरुण धवन का बेबाक जवाब एक्टर वरुण धवन को उनकी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज होने के बाद उनकी एक्टिंग और स्माइल को लेकर मीम्स बनाए गए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वरुण धवन ने कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। ‘ब्रेव्स ऑफ द सॉइल’ ट्रिब्यूट ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण ने कहा कि वे शोर को बंद कर अपने काम को बोलने देना चाहते हैं और असली फैसला फिल्म रिलीज के दिन ही होगा। हालांकि ट्रेलर रिलीज के बाद कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की है। हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर का नया गाना विवादों में हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर का नया सॉन्ग ‘सिरसा आला बाबा’ चर्चा के साथ-साथ विवादों में भी घिर गया है। गाने के कुछ बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस पर सफाई देते हुए हैरी लाठर ने कहा कि यह गाना किसी व्यक्ति विशेष पर आधारित नहीं है। 12 जनवरी को शिकारी म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल से रिलीज हुआ यह गाना दिल्ली में शूट किया गया है हालांकि इसके बैकग्राउंड में सिरसा को दर्शाया गया है। इससे पहले भी हैरी लाठर गन कल्चर गानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। सेलेब्स में लौटा 2016 का सोशल मीडिया ट्रेंड सोशल मीडिया पर एक बार फिर 2016 का वायरल ट्रेंड लौट आया है जिसमें सेलेब्स अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। इस ट्रेंड में अब प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गई हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर 2016 की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके उस साल के बड़े प्रोजेक्ट्स और उपलब्धियां साफ झलकती हैं। फैंस को प्रियंका का यह थ्रोबैक अंदाज खूब पसंद आ रहा है। जॉय अवॉर्ड्स में शाहरुख खान तुर्की एक्ट्रेस का कमेंट वायरल बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स 2026 में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुए। इस दौरान कई इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच तुर्की की अभिनेत्री हांडे एर्सेल का शाहरुख खान को लेकर किया गया एक कमेंट चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने शाहरुख को पहचानने से जुड़ा एक सवाल किया जो अब वायरल हो चुका है और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।