Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Jan-2026

बीते बुधवार प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी व संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया वही बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी 21 रिटायर्ड अधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है जिससे यह कहा जा सकता है की आने वाले 2027 के चुनावों के लिए दोनों संगठन अपनी अपनी तैयारी में जुट गये है वही प्रदेश भाजपा महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि पूरे देश में भाजपा से जुड़ने के लिए जनमानस लगातार प्रयास कर रहे है उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सदस्यता ग्रहण करी है l ऋषिकेश के लक्कड़ घाट श्यामपुर क्षेत्र में गोवंश और उसके अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा करते हुए जमीन के पास बसे गुर्जर परिवार पर गोवंश की हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस भी घटनास्थल पर आई। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।मामला ऋषिकेश में बजरंग दल के संज्ञान में आया। जिसके बाद लक्कड़ घाट श्यामपुर क्षेत्र में गोवंच और उसके अवशेष मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरफ फैल गई जैसे-जैसे लोगों को सूचना मिली लोग मौके पर पहुंचने लगे। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गुर्जर परिवार पहले ही जमीन पर कब्जा कर रह रहा है। ऊपर से गोवंश की हत्या भी करने में लगा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार को घेरा गया है राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के जरिये भाजपा को भ्रष्ट जनता पार्टी की संज्ञा दी है वही राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जो भी बोला जाता है उन सभी शब्दों को जनता जानती है और देश की राजनीति में राहुल गांधी की क्या भुमिका रह गयी है यह भी सब लोग जानते है l प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जनता और भाजपा कभी भी राहुल गांधी की बातो पर गंभीरता से नही लेती प्रदेश की जनता भाजपा के कार्यों को जानती है l महेंद्र भट्ट ने कहा की राहुल गांधी उन क्षेत्रो की बाते कर रहे है जहाँ भाजपा की सरकार है वही भट्ट ने राहुल गांधी को हिदायत देते हुए कहा की उनको कर्नाटक की भी बात करने की जरूरत है जहाँ कांग्रेस की सरकार ने किये हुए वादों को पूरा न किया जिससे वहा की जनता नखुश है और जहाँ जहाँ भी कांग्रेस सत्ता में है कुछ समय बाद वह सभी क्षेत्र कांग्रेस मुक्त होंगे। भारतीय जनता पार्टी बीवीजी राम जी योजना को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन कर रही है। यह कार्यशाला पहले प्रदेश स्तर पर आयोजित होगी जिसके बाद इसे जिला स्तर तक ले जाया जाएगा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि और श्रमिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को योजना के लाभों के प्रति जागरूक करना है ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इसका फायदा उठा सकें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस योजना के तहत उत्तराखंड राज्य को 90-10 के अनुपात में वित्तीय सहायता दी जाएगी उत्तराखंड प्रदेश के लोक भवन में आज राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता आज शपथ दिलवाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सर्वे में शामिल हुई वन भूमि पर तार बाढ़ का काम वन विभाग की टीम ने शुरू किया है। लेकिन तार बाढ़ के शुरू होते ही फिर से विरोध भी तेज हो गया है। आज अमित ग्राम गली नंबर 25 में वन विभाग की टीम जैसे ही दलबल के साथ वन भूमि पर ताड बाढ़ करने पहुंची वैसे ही भूमि से संबंधित लोग विरोध करने के लिए पहुंच गए। विरोध के आगे वन विभाग के टीम बेबस नजर आई। फिलहाल तार बाढ़ का काम शुरू होते ही विरोध के चलते रुका हुआ है। वन विभाग की टीम विरोध करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर समझाने का काम कर रही है लेकिन लोग विरोध करने से पीछे नहीं है रहे हैं। विरोध करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है। जो वन विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने में भी लगे हैं। पौड़ी जिले के चर्चित अंकिता हत्याकांड में सी बी आई की निष्पक्ष जाँच को लेकर पाटीसैण व्यापार मण्डल भी एकजुट नजर आया सभी व्यापारियों ने अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के समर्थन में आगामी 11 जनवरी को एकजुट होकर बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया है व्यापार मण्डल के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र डंडरियाल ने मीडिया को बताया कि हम सभी व्यापारी इस जघन्य हत्याकांड की निंदा करते हैँ साथ ही न्याय दिलाने की मुहिम में एकजुट होकर बाजार बंद का ऐलान करते हैँ वहीँ यू के डी के केंद्रीय अध्यक्ष आशुतोष नेगी ने सी बी आई जाँच की संस्तुति पर समस्त जनता द्वारा बनाये गए साथ ही जनता का आभार प्रकट किया l