Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Jan-2026

उत्तराखंड में इस सप्ताह मौसम का मिजाज मुख्य रूप से शुष्क बना रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार नहीं हैं हालांकि उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ जैसे उत्तरी जनपदों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। करीब 2500 से 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों पर अब ग्रीन सेस लगेगा। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को राज्य की सीमा में प्रवेश करते ही एंट्री टैक्स के रूप में ग्रीन सेस देना होगा सूचना के मुताबिक ग्रीन सेस की वसूली पूरी तरह ऑटोमेटिक होगी और वाहनों के FASTag से पैसे स्वतः कट जाएंगे। इस प्रक्रिया पर नज़र रखने के लिए पूरे प्रदेश में 40 से अधिक ANPR कैमरे लगाए गए हैं। भविष्य की जरूरतों और सड़क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए राज्य में 1 जल्द 19 हजार करोड़ से अधिक को परियोजनाओं पर काम शुरू होंगे। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी है मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी-देहरादून के बीच 40 किमी लंबी किमाड़ी सड़क परियोजना शुरू की जा ही है। इस पर करीब चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। जनपद देहरादून के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मसूरी में भट्टा फल के समीप ग्राम उत्थान परियोजना द्वारा वे साइड एमेनिटीज के निर्माण का आज मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा शिलान्यास किया गया l इस परियोजना से महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उनकी आजीविका को बढ़ाने में मदद की जाएगी 9 महीने के भीतर या परियोजना बनकर तैयार हो जाएगी और इसका लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएगा l सीएम ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में जांच जारी है। राज्य में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। कहा कि जांच से भागने वाले नहीं हैं। सीएम ने कहा कि अभ्यर्थियों के धरने के दौरान भी मैं वहाँ गया और परीक्षा कौ भंग किया। सीएम ने कहा कि जो ओडिया वायरल कर रहे हैं उनको सामने आना चाहिए सीएम ने गणेश गोलियाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो दिल्ली में पीसी करने जाते हैं। सीएम ने कहा कि हम हर जांच के लिए तैयार हैं। -ण परिवारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगा। अब ग्रामीणों को 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा जबकि कार्य में देरी होने पर सरकार भरपाई करेगी।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू