Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
31-Dec-2025

नववर्ष 2026 के अवसर पर शांति सुरक्षा कानून व्यवस्था एवं साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सागर पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल पैदल गश्त वाहन चेकिंग एवं CCTV/ड्रोन से सतत निगरानी की जा रही है। नशे में वाहन चलाना हुड़दंग यातायात नियमों का उल्लंघन एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट पर जीरो टॉलरेंस के तहत सख्त कार्रवाई होगी। Snake APK फर्जी लिंक एवं साइबर फ्रॉड से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध लिंक या APK को डाउनलोड न करें। साइबर अपराध की स्थिति में 1930 Dial 112 या नजदीकी थाना से संपर्क करें। सागर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि नववर्ष का स्वागत शालीनता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। सागर पुलिस 24×7 आपकी सुरक्षा हेतु तत्पर है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू