Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Dec-2025

​भोपाल: उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश के विकास का विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि सरकार विज़न 2047 के तहत विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। बजट में प्रतिवर्ष 14% की वृद्धि दर्ज की गई है। ​विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि लिया गया ऋण वास्तव में निवेश है जिसे पूंजीगत कार्यों और बुनियादी ढांचे में लगाया जा रहा है ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 55634 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। देवड़ा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पीएम के 25 वर्षों के रोडमैप में मध्यप्रदेश अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू