Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Dec-2025

​भोपाल। राजधानी के रविन्द्र भवन स्थित एमपीटी कैफ़े पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी उसका पूरी तरह शुरू न हो पाना चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर पहुंची हमारी टीम को सुपरवाइजर ने विजुअल बनाने से रोका और काम में देरी पर पूछे गए सवालों पर कहा कि इतनी बड़ी जगह को बनने में समय तो लगेगा। ​पर्यटन विभाग के एमडी डॉ. इल्लैया राजा टी. ने मौखिक जानकारी देते हुए बताया कि कैफ़े फरवरी 2025 तक चला था लेकिन नफा कम और नुकसान ज्यादा होने के कारण इसे बंद कर दिया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय कैफ़े का माहौल (एम्बियंस) भी खास नहीं था। ​एमडी के अनुसार रेनोवेशन की लागत 65 लाख से बढ़कर 80 से 90 लाख रुपये हो गई है। राजस्व में नुकसान के कारण बंद हुए इस कैफ़े को अब नए बदलावों के साथ अगले दो महीने में पूरी तरह खोला जाएगा। फिलहाल यह ट्रायल मोड में संचालित करने की तैयारी है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू