Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Dec-2025

बालाघाट जिला नक्सलमुक्त 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर दो दिन तक खजुराहो से चलेगी मोहन सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विजय शाह गोविंद सिंह राजपूत करण सिंह वर्मा इंदर सिंह परमार और चैतन्य काश्यप के विभागों का परफार्मेंस रिव्यू करेंगे। रिव्यू के दौरान दो साल की उपलब्धि और तीन साल की कार्ययोजना पर डिस्कसन होगा। खजुराहो में होने वाली इन बैठकों के लिए मोहन कैबिनेट के अधिकांश मंत्री मुख्यमंत्री यादव के साथ रविवार रात को ही खजुराहो पहुंच गए हैं।वहीं बाकी मंत्री सोमवार को खजुराहो पहुंच जाएंगे और 9 दिसंबर को यहां होने वाली कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। इस दो दिनी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व में कुटनी रिसॉर्ट डैम एवं रनेह फॉल का भ्रमण भी करेंगे। 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर बालाघाट जिले की बॉर्डर से सटे छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित थाना बकर कट्टा में 12 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) कैडर ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।बालाघाट जिला जो 1990 के दशक से नक्सलवाद से प्रभावित था केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तय मार्च 2026 की समय-सीमा से पहले ही आधिकारिक तौर पर नक्सल मुक्त हो गया है। पुलिस के अनुसार अब केवल नक्सली दीपक ही शेष है जिसके भी जल्द आत्मसमर्पण करने की उम्मीद है। सिंगरौली पेड़ कटाई मामले में कांग्रेस ने बनाई जांच टीम सिंगरौली के घिराली कोल ब्लॉक के लिए तेजी से हो रही बड़े पैमाने की पेड़ों की कटाई को लेकर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। पर्यावरणीय नुकसान और वन क्षेत्र पर बढ़ते खतरे को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक तथ्य अन्वेषण समिति गठित कर दी है जो 11 दिसंबर 2025 तक सिंगरौली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। समिति का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी कर रहे हैं। पहली बार नर्मदा पर बनेगी 7 KM लंबी पेंटिंग प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की बेटी प्रतिज्ञा सिंह पटेल 1330 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा करने जा रहीं हैं। प्रतिज्ञा की यह यात्रा परिक्रमा करने वाले दूसरे यात्रियों से अलग होगी। प्रतिज्ञा करीब दो साल में नर्मदा परिक्रमा पूरी करेंगी। 15 दिसंबर को अमरकंटक से प्रतिज्ञा की यात्रा शुरू होगी। इस मौके पर मंत्री प्रहलाद पटेल और उनके परिजन मौजूद रहेंगे। प्रतिज्ञा पटेल अमरकंटक से लेकर नर्मदा नदी के अरब सागर तक के सफर का चित्रांकन करेंगी।1330 किलोमीटर की इस यात्रा में नदी के दोनों किनारों के दृश्यों की पेंटिंग बनाएंगी। इंदौर में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा बर्फीली हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश ठिठुरने लगा है। रविवार-सोमवार की रात प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। इंदौर में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। रात में यहां पारा 5.7 डिग्री रहा जो साल 2015 से 2024 के बीच सबसे कम है। राजधानी भोपाल में पिछले 3 दिन से शीतलहर चल रही है। सुबह से ही लोग ठंड से बचने के जतन करते नजर आए। यहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द रात रही यहां पारा 9 डिग्री रहा। ग्वालियर में 8.9 डिग्री और जबलपुर में पारा 8.3 डिग्री पहुंच गया।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू